'रीयल लाइफ में ना सही, लेकिन फिल्म में...', आयुष्मान खुराना का 'डॉक्टर जी' करेगी अब ये सपना पूरा

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्म 'डॉक्टर जी' में एक नए किरदार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ये फिल्म एक्टर के लिए कई मायनों में खास है।

मुंबई, 5 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अकपमिंग फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर चर्चा में हैँ। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें फिल्म की शूटिंग के सीन दिखाए गए हैं। इस वीडियो को शेयर कर अभिनेता ने अपने सपने का जिक्र किया।

फिल्म डॉक्टर जी से होगा आयुष्मान का सपना पूरा

फिल्म डॉक्टर जी से होगा आयुष्मान का सपना पूरा

अपने अलग-अलग किरदार से फैंस का दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना इस बार भी एक नए किरदार में नजर आएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी की। जिसमें वह पहली बार डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म आयुष्मान खुराना के लिए बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए उनका एक सपना पूरा होने वाला है।

वीडियो शेयर कर किया बड़ा खुलासा

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें फिल्म डॉक्टर जी की शूटिंग के बिहाइन्ड सीन दिखाए हैं। इसके अलावा वीडियो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'महत्वाकांक्षी ओर्थपेडीक #DoctorG..पेश है मेरे मजेदार सफर की एक झलक'। इस वीडियो में अभिनेता ने एक दिलचस्प खुलासा किया।

'मैं जिंदगी में डॉक्टर बनना चाहता था लेकिन....'

'मैं जिंदगी में डॉक्टर बनना चाहता था लेकिन....'

इस वीडियों में आयुष्मान असल जिंदगी में डॉक्टर बनने के अपने सपने का जिक्र करते हैं। एक्टर ने कहा कि, "मैं जिंदगी में डॉक्टर बनना चाहता था, इसके बारे में कोई नहीं जानता। मैंने 11वीं और 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो ट्राई किया। पीएमटी परीक्षा, सीबीएसई पीएमटी कर्नाटक सीईटी, इन सभी परीक्षाओं के लिए मैंने तैयारी की थी। वास्तविक जीवन में नहीं, लेकिन कम से कम मैं फिल्म में डॉक्टर बन जाता हूं।"

'डॉक्टर की भूमिका निभाना एक सपने जैसा'

'डॉक्टर की भूमिका निभाना एक सपने जैसा'

फिल्म 'डॉक्टर जी' के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान ने कहा, "यह एक खूबसूरत स्क्रिप्ट है, और स्क्रीन पर डॉक्टर की भूमिका निभाना एक सपने के सच होने जैसा है"। ऐसा कहा जाता है कि आयुष्मान खुराना अक्सर उन फिल्मों को चुनते हैं जिससे वह क़़ॉमेडी ड्रामा के साथ-साथ फैंस को एक नया संदेश दे सकें।

आयुष्मान के साथ रकूल प्रीत सिंह करेंगी स्क्रीन शेयर

आयुष्मान के साथ रकूल प्रीत सिंह करेंगी स्क्रीन शेयर

बता दें कि फिल्म डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक्ट्रेस रकूल प्रीत सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार एक्टर को एक डॉक्टर के रोल में देखा जाएगा। साथ ही आयुष्मान एक और अनकन्वेंशनल किरदार स्क्रीन पर प्ले करते दिखाई देंगे जोकि एक मेल गायनोलॉजिस्ट का है।

इस दिन रिलीज होगी 'डॉक्टर जी'

इस दिन रिलीज होगी 'डॉक्टर जी'

अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। साथ ही इस फिल्म के अब तक कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं। देखना होगा कि आयुष्मान खुराना इस बार डॉक्टर बनकर फैंस का दिल जीतने में कामयाब होते हैं या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+