Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल बनकर आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, एक्टर का दिखा अनोखा अंदाज
Dream Girl 2 Poster Out: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस बीच आयुष्मान ने खुद फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज कर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं।
ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर रिलीज
अभी तक फैंस की फेवरेज ड्रीम गर्ल पूरा का सुंदर चेहरा सामने नहीं आया था। मेकर्स हर बार प्रमोशन के लिए पूजा की वीडियो जारी कर फिल्म को लेकर उनकी और दिलचस्पी बढ़ाते थे। लेकिन अब आखिरकार ड्रीम गर्ल पूजा का चेहरा देखने का सपना फैंस का पूरा हो गया है। जी हां आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया है।

पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड
आयुष्मान खुराना ने फिल्म का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जल्द आ रहा हूं। इस पोस्ट में आयुष्मान का नया अवतार देखने को मिला। पोस्टर में आयुष्मान पूजा बने हैं तो वहीं पर्दे के पीछे लड़की का अवतार देख फैंस ऐसा लग रहा है कि उनके शरीर की बनावट वैसी की गई है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। पहले नुसरत भरूचा ने एक्टर की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था। यह फिल्म 25 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications