Dream Girl 2 Poster: 'ड्रीम गर्ल ट्रैफिक करेगी जाम', रिवील हुआ 'पूजा' का लुक, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ पोस्टर
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का 1 अगस्त को ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इससे पहले आयुष्मान खुराना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया।
Dream Girl 2 New Poster: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के ट्रेलर के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो कि अब से कुछ ही घंटे में रिलीज हो जाएगा। लेकिन ट्रेलर से पहले आयुष्मान खुराना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।
पूजा के पीछे लगी आशिकों की लाइन
थोड़ी देर पहले ही आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें एक्टर अपने पूजा वाले अवतार में नजर आए। इस पोस्टर में एक्टर रेड कलर का लंहगा-चोली पहने दिख रहे है। इसी के साथ वह एक कार के ऊपर खड़े हुए हैं। एक्टर का यह पूजा वाला लुक लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि पोस्टर में आयुष्मान खुराना यानी पूजा के पीछे आशिकों की लाइन लगी हुई है।

एक्टर का पूजा लुक हुई रिवील
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के इस नए पोस्टर में फिल्म की स्टारकास्ट का भी खुलासा हो गया। पोस्ट में परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, मनजोत सिंह और मनोज जोशी जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। यानी की फिल्म में इस बार फुल कॉमेडी से सभी फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर
इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन पर लिखा, "ट्रैफिक जाम होने वाला है, क्योंकि ड्रीम गर्ल पूजा आने वाली है। आज ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म 25 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।" फिलहाल इस पोस्टर को देखकर फैंस अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में इस बार नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका पहला पार्ट 13 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब देखना होगा कि इस बार यह पूजा फैंस को कितना एंटरटेन करने में कामयाब हो पाती है।












Click it and Unblock the Notifications