जैकी श्रॉफ के लिए आयशा ने छोड़ दिया था अपना घर, मंजूर था सौतन का साथ, चॉल में ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
Jackie Shroff-Ayesha Shroff Love Story: जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ की खूबसूरत लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जैकी श्रॉफ को स्कूल बस में बैठी 13 साल की आयशा से पहली नजर में प्यार हो गया था।
Jackie Shroff-Ayesha Shroff Love Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि उनका खास अंदाज भी हर किसी को दीवाना बना देता है। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में तो सुपरहिट भी रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज उनकी एक अलग ही पहचान है। जैकी श्रॉफ के फिल्मी करियर की तरह ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी शानदार रही है। जैकी श्रॉफ ने साल 1987 में आयशा से शादी की थी। आज दोनों के दो बच्चे टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ हैं। टाइगर श्रॉफ में बॉलीवुड के फेमस एक्टर बन चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि चॉल में रहने वाले जैकी श्रॉफ को कैसे शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली आयशा से प्यार हुआ था।
13 साल की आयशा से हुआ था जैकी को प्यार
आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ की खूबसूरत लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जैकी श्रॉफ जब पहली बार आयशा से मिले थे, तब आयशा केवल 13 साल की थीं। कहा जाता है कि जैकी श्रॉफ सड़क किनारे खड़े थे और 13 साल की आयशा स्कूल की यूनिफॉर्म पहने बस में बैठी हुई थीं।

पहली नजर में दोनों के बीच हुआ प्यार
आयशा पर जैसे ही जैकी श्रॉफ की नजर पड़ी तो उन्हें पहली ही नजर में प्यार हो गया था। इसके बाद जैकी आयशा से एक रिकॉर्डिंग स्टोर पर मिले थे। यहां पर जैकी ने आयशा की म्यूजिक एल्बम खरीदने में मदद की थी। इस मुलाकात के बाद ही आयशा भी जैकी को पसंद करने लगी थीं।
जैकी श्रॉफ पहले से एक रिलेशन में थे
जैकी श्रॉफ और आयशा ने एक दूसरे को पसंद तो कर लिया था लेकिन रिलेशनशिप को कायम रखना इतना आयान नहीं था। दरअसल जैकी श्रॉफ उस समय किसी और के साथ रिलेशन में थे और उनकी गर्लफ्रेंड पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका गई हुई थी। जैकी और उनकी गर्लफ्रेंड जल्द ही शादी भी करने वाले थे। ऐसे में जैकी भी उस लड़की का भरोसा नहीं तोड़ना चाहते थे। उन्होंने आयशा को अपनी उस गर्लफ्रेंड के बारे में सब कुछ बता दिया था।
आयशा ने जैकी की गर्लफ्रेंड को लिखा था खत
एक समय पर आयशा अपने प्यार जैकी से बहुत ज्यादा मोहब्बत करने लगी थीं। उन्होंने जैकी की इजाजत से उनकी गर्लफ्रेंड को एक खत लिखा था। जैकी श्रॉफ ने अपने एक इंटरव्यू में इस लेटर के बारे में लोगों को बताया था। उन्होंने कहा था कि आयशा ने कहा कि मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड को लेटर लिखना चाहती हूं। आयशा ने उस खत में लिखा था- तुम वापस क्यों नहीं आती? हम दोनों जैकी से शादी करेंगे और साथ में बहनों की तरह रहेंगे। जैकी ने बताया कि अगर ऐसा होता तो आज मेरी दो पत्नियां होतीं।
जैकी ने चॉल में काटा जीवन
आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ का बचपन चॉल में बीता है। उनका परिवार शुरू से आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ था। दूसरी तरफ आयशा एक शाही परिवार से थीं लेकिन आयशा ने हर चीज को किनारे रखते हुए जैकी श्रॉफ का हाथ थामा था। वह जैकी की पत्नी बनने के लिए अपनी लग्जरी लाइफ छोड़ने के लिए भी तैयार थीं। इतना ही नहीं, आयशा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर जैकी से साल 1987 में शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार आयशा के पैरेंट्स जैकी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इस शादी के लिए राजी नहीं हुए थे। ऐसे में दोनों ने भागकर शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications