होली के दिन अयान मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता देब मुखर्जी की हुई मौत, जानें क्या हुआ था उनके साथ

Deb Mukherjee Passes Away: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता और एक्ट्रेस काजोल के चाचा देब मुखर्जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि देब मुखर्जी का निधन हो गया है। ऐसे में होली के दिन अयान मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का निधन
आपको बता दें कि 83 साल के देब मुखर्जी पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। वहीं आज यानी 14 मार्च 2025 को होली की सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में होली की खुशियों के बीच काजोल और अयान मुखर्जी के घर पर मातम छा गया है।

Deb Mukherjee

घर पर सोते हुए ही हुई एक्टर की मौत

देब मुखर्जी के एक करीबी रिश्तेदार ने एबीपी न्यूज को‌ फोन पर बताया है कि लिजेंड्री एक्टर का निधन आज यानी 14 मार्च 2025 की सुबह उनके मुंबई स्थित घर पर तकरीबन सुबह 7.30 बजे के करीब सोते हुए ही हुआ है। देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में किया जाएगा।

'नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल' का आयोजन करते थे देब मुखर्जी

आपको बता दें कि कई सालों से देब मुखर्जी 'नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल' का आयोजन करते आ रहे थे जिसे मुंबई के सबसे बड़े दुर्गोत्सव के रूप में जाना जाता है। उनके साथ काजोल और रानी मुखर्जी इस पूजा के आयोजन में मदद करती थीं। मुंबई के इस सबसे बड़े दुर्गोत्सव में हर साल बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स शामिल होते थे।

काजोल के बहुत करीब थे देब मुखर्जी

देब मुखर्जी के भाई जॉय मुखर्जी भी एक्टर थे और उनके एक और भाई शोमू मुखर्जी की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा से हुई थी। काजोल उन्हीं की बड़ी बेटी हैं। दुर्गा पूजा के दौरान देब मुखर्जी को कई बार काजोल के साथ देखा गया है।

देब मुखर्जी का एक्टिंग करियर

60 और 70 के दशक में देब मुखर्जी ने कई फिल्मों में काम किया था। हालांकि उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई थी। वह कराटे (1983), बातों बातों में (1979), मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978), हैवान (1977), किंग अंकल (1993), बंधु (1992), आंसू बने अंगारे (1993), ममता की छांव में (1989) और गुरु हो जा शुरू (1979) जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+