Love Story: सलमान की लाडली बहन ने की है हिंदू लड़के से शादी, कैसे बनी मुस्लिम कन्या ब्राह्मण परिवार की बहू?
Salman Khan sister Alvira Khan Agnihotri Love Story: आज सुबह से ही सलमान खान लोगों के बीच छाए हुए हैं,दरअसल 60 साल के 'मिस्टर दबंग' के ससुर बनने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद लोगों के दिमाग में ये घूमने लगी कि अविवाहित सलमान खान ससुर कैसे बनने वाले हैं? तो भाईयों और बहनों आपको बता दें कि सलमान खान की चहेती बहन अलवीरा खान और एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के पुत्र अयान अग्निहोत्री ने सगाई कर ली है।
उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी को शादी के लिए प्रपोज करके अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है, अब चूंकि सलमान अयान के मामू हैं इसलिए सोशल मीडिया पर उनके ससुर बनने की खबर फैल गई। गौरतलब है कि सलमान के हर सुख-दुख में साए की तरह साथ रहने वाली अलवीरा खान ने जाने-माने एक्टर-निर्माता अतुल अग्निहोत्री से प्रेम विवाह किया है।

दोनों की शादी साल 1995 में हुई थी और उस वक्त ये काफी चर्चा में थी, वजह थी एक मुस्लिम कन्या का ब्राह्मण खानदान की बहू बनना। कुछ कट्टरपंथियों ने इस शादी पर एतराज जताया था और इसे मानने से इंकार कर दिया था लेकिन दुनिया की परवाह ना करते हुए अतुल और अलवीरा ने अपना रिश्ता पूरी शिद्दत और प्यार से निभाया और आज दोनों सास-ससुर बनने जा रहे हैं।
फिल्म 'जागृति' के सेट से शुरू हुई थी Love story
मालूम हो कि सुपरस्टार सलमान खान की बहन अलवीरा प्रोड्यूसर और डिजाइनर हैं, उनकी और अतुल की मुलाकात फिल्म 'जागृति' के सेट पर हुई थी, जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे। दोनों काम करने के दौरान ही करीब आए, कहते हैं अतुल को अलवीरा की खूबसूरती पहली नजर में ही भा गई थी।

दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों के घरवालों को इस शादी से कई एतराज नहीं था, दोनों ने तीन साल के अफेयर के बाद फिर शादी कर ली। इस शादी से इस कपल को दो बच्चे - अयान और अलीजेह हैं।
अतुल अग्निहोत्री ने प्रोडक्शन में कमाया नाम (Atul Agnihotri Love Story)
10 जुलाई 1970 को मुंबई के एक पंजाबी हिंदू (ब्राह्मण) परिवार में जन्मे अतुल अग्निहोत्री ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक एक्टर के तौर पर की, फिर दो फिल्में डायरेक्ट कीं, और एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर उन्हें सफलता मिली। उन्हें अपनी पहली फिल्म सर (1993) के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है, जो उनके करियर की सबसे खास फिल्म थी, इसके अलावा वो क्रांतिवीर (1994), नाराज (1994), आतिश (1994), चाची 420 (1997), यशवंत (1997), और हम तुम्हारे हैं सनम (2002) जैसी फिल्मों के लिए याद किए जाते हैं।

प्रोडक्शन में कमाया नाम (Atul Agnihotri Love Story)
बतौर एक्टर बहुत ज्यादा सफल ना रहने वाले अतुल ने डायरेक्शन और प्रोडक्शन में कदम रखा और यहां पर आशातीत सफलता हासिल की। उन्होंने 2004 में फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' से डायरेक्शन में डेब्यू किया। फिल्म, 'हैलो' (2008) उनके प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म थी। प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी दूसरी फिल्म 'बॉडीगार्ड' थी, जिसने सफलता की नई कहानी लिखी।
क्या करते हैं अयान और टीना?
अयान मुखर्जी कॉस्टयूम डिजाइनर है, उनकी नेटवर्थ 269 करोड़ के आसपास है जबकि उनकी गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी एक लाइफस्टाइल इन्फ्लूएंसर हैं और जाने माने बिजनेसमैन की बेटी हैं।













Click it and Unblock the Notifications