क्या हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं ये टीवी एक्ट्रेस?, Tom Cruise के साथ ऐसे आईं नजर
Avneet Kaur With Tom Cruise: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं 23 साल की एक्ट्रेस अवनीत कौर इन समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह हाल ही में हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज के साथ नजर आई हैं।
अवनीत कौर और टॉम क्रूज की मुलाकात
खबर है कि अवनीत कौर ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ मुलाकात की है। वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। इस मुलाकात के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि अवनीत जल्द ही हॉलीवुड में नजर आने वाली हैं।

'मिशन इम्पॉसिबल 8' में नजर आ सकती हैं अवनीत
कहा जा रहा है कि अवनीत कौर जल्द ही टॉम क्रूज की अपकमिंग फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 8' में नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि अवनीत कौर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी और इसके बाद वह बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं।
सोशल मीडिया पर अनवीत की तगड़ी फैन फॉलोइंग
जानकारी के अनुसारअवनीत कौर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिलहाल वह बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच अवनीत को अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 8' के शूटिंग सेट पर सुपरस्टार टॉम क्रूज के साथ देखा गया। इस मुलाकात की तस्वीर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
अवनीत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर के करीब 32 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में जैसे ही उन्होंने हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज के साथ अपनी तस्वीर शेयर की,वो पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया। इस तस्वीर में अवनीत कौर बहुत ही खुश नजर आ रही हैं।पोस्ट को शेयर करते हुए अवनीत ने कैप्शन में लिखा है- यकीन नहीं कर पा रही हूं कि मैंने हॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता से मुलाकात की है।
मिशन इम्पॉसिबल 8 मई 2025 में होगी रिलीज
जानकारी के अनुसार अवनीत कौर टॉम क्रूज के साथ अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 8' के सेट पर मिली थीं। वहीं एक्ट्रेस ने टॉम क्रूज के स्टंट परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और कहा कि वो अपने स्टंट्स में पूरी जान लगा देते हैं। आपको बता दें कि टॉम क्रूज की अपकमिंग फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रिकॉनिंग' आगामी 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्या हॉलीवुड में कदम रखेंगी अवनीत कौर?
अवनीत कौर और टॉम क्रूज की वायरल हो रही तस्वीर को देखकर लोग कह रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। कुछ लोग तो कयाल लगा रहे हैं कि अवनीत सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-द फाइनल रिकॉनिंग' में ही नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications