Avneet Kaur ने कर ली गुपचुप सगाई! क्या 22 साल की उम्र में बनेंगी दुल्हन? बोलीं- 'दुनिया को बताने का इंतजार...'

Avneet Kaur Engagement Rumours: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से लौटने के बाद मशहूर एक्ट्रेस अवनीत कौर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसके बाद फैंस ने अवनीत की सगाई के कयास लगाने शुरू कर दिए।

अवनीत कौर ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसके बाद फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस को लगने लगा की अवनीत कौर ने गुपचुप सगाई कर ली है। साथ ही अवनीत कौर ने जो कैप्शन लिखा है उसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए।

Avneet Kaur

अवनीत कौर ने जो फोटो शेयर की है उसमें पिंक और व्हाइट कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने हाथों में फूल पकड़े हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'अच्छी चीजों को समय लगता है। इस यूनियन के बारे में दुनिया को बताने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।'

इस पोस्ट के बाद फैंस अवनीत कौर को बधाई देने लगे। वहीं कुछ फैंस उनसे सगाई को लेकर सवाल पूछने लगे। एक ने लिखा, 22 साल की उम्र में इनकी सगाई हो गई कैसे? एक ने लिखा, 'ये तो अभी इतनी छोटी है इतनी जल्दी सगाई।' एक यूजर ने पूछा, क्या सच में सगाई हो गई या ये सिर्फ पब्लिक स्टंट है। हालांकि सच क्या है इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अवनीत कौर फिलहाल प्रोड्यूसर राघव शर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले तीन साल से साथ में हैं। इन्हें कई बार पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा गया है। हालांकि अवनीत ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं अवनीत कौर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म Love In Vietnam को लेकर चर्चा में हैं। जिसका का् में पोस्टर लॉन्च किया गया। इसी के साथ अवनीत कौर पहली एक्ट्रेस बनीं जो कम उम्र में रेड कार्पेट पर उतरीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+