क्या शादी से पहले ही मां बन गई हैं 'बालिका वधु' की अविका गौर? सामने आई ये बड़ी सच्चाई
Avika Gor: टीवी के फेमस शो 'बालिका वधू' में छोटी सी आनंदी का किरदार निभाकर एक्ट्रेस अविका गौर ने हर भारतीय घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। एक्ट्रेस लंबे समय तक शो का हिस्सा रहीं और लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई थी। इसके बाद अविका को टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में रोली के किरदार में देखा गया था।
अविका गौर को लेकर आ रही थीं ऐसी खबरें
वहीं पिछले कुछ समय से अविका गौर को लेकर खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस बिना शादी किए ही एक बच्चे की मां बन गई हैं। कहा जा रहा था कि अविका गौर ने खुद से 18 साल बड़े टीवी एक्टर मनीष रायसिंघन को डेट कर रही थीं। आपको बता दें कि मनीष ने अविका के साथ 'ससुराल सिमर का' सीरियल में काम किया था।

मनीष रायसिंघन से अफेयर को लेकर अविका का बयान
एक्टर मनीष रायसिंघन को डेट करने और मां बनने की खबरों पर अब अविका गौर ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों का सच सबके सामने रखा है। डिजिटल कॉमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में अविका गौर ने मनीष रायसिंघन संग के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर कहा है- जब हमारे अफेयर की खबरें उड़ी तो हम शॉक्ड थे। मुझे और मनीष को लगा कि हम कुछ ऐसा दिखा रहे होंगे जिससे ये सारी बातें बन रही हैं।
अविका ने सबसे सामने रखी सच्चाई
अविका गौर ने आगे कहा- मैंने और मनीष ने सेट पर बात करना बंद कर दिया और जब हमने दूरी बना ली तब भी इन बातों पर रोक नहीं लगी। इसके बाद हमने फैसला किया कि हम बात करें या न करें लेकिन हमारे बारे में गॉसिप लिखी जाएगी। ऐसे में हमने इस तरह की बातों को सिरियसली नहीं लिया।
मां बनने की खबरों पर अविका ने ऐसे किया रिएक्ट
मां बनने की खबरों को लेकर अविका गौर ने कहा- मुझे लेकर ऐसा कहा गया कि मेरा एक बच्चा है। ऐसी बातें लिखने से पहले लोग कुछ सोचते ही नहीं हैं। हमारे पेरेंट्स भी इन अफवाहों पर हंसते थे। एक दिन हमारे शो के सेट पर मेरे पापा आए और उन्होंने मनीष को कहा कि अविका को ड्रॉप कर देना और उस दिन हमें एहसास हुआ कि हमारे पेरेंट्स को इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
कूर्ग में वेकेशन मना रही हैं अविका
आपको बता दें कि अविका गौर इन दिनों कूर्ग में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। अविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है- कूर्ग में योग, अच्छा खाना, स्पा और खूबसूरत नेचर के साथ एक वीकेंड अच्छा बिताया। कमरे से नजारा मनमोहक है। अविका गौर ने टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications