Avatar: The Way Of Water के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
Avatar: The Way oF Water: फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ये ऑनलाइन लीक हो गई है। ये फिल्म कई ऑनलाइन टॉरेंट साइट्स पर आसानी से डाउनलोड की जा रही है।

Avatar: The Way oF Water: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' आज रिलीज हो चुकी है। लोगों को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। पूरी दुनिया में इस फिल्म का प्रचार बड़े ही जोर शोर से किया गया था। हालांकि दुनिया भर में रिलीज होने के तुरंत बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। जेम्स कैमरून की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है लेकिन इस फिल्म के मेकर्स को आज ही एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल ये फिल्म कई वेबसाइट्स पर फ्री में डाउनलोड की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे मेकर्स को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
आपको बता दें कि हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' रिलीज होने के बाद ही फिल्म की कहानी और वीएफएक्स को काफी अच्छा बताया जा रहा है। 400 मिलियन डॉलर बजट वाली फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' फिल्म स्ट्रीमिंग ऐप्स और मेजर टॉरेंट पोर्टल्स पर उपलब्ध है।

इन वेबसाइट्स पर हो रही है डाउनलोड
खबर है कि इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ये ऑनलाइन लीक हो गई है। ये फिल्म कई ऑनलाइन टॉरेंट साइट्स जैसे पर लोगों को आसानी से उपलब्ध हो रही है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो मूवी के ऑनलाइन लीक होने का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है।

धमाकेदार हो सकता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जानकारी के अनुसार फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' रिलीज से पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। फिल्म समीक्षकों की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में नए रिकॉर्ड्स बना सकती है। हालांकि ऑनलाइन लीक से इसमें सेंध लगने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल फिल्म के टिकट्स के दाम बहुत अधिक हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की भरपूर सराहना की जा रही है। फिल्म की प्री-बुकिंग भी शानदार हुई है।

पहले पार्ट ने बनाए थे कई रिकॉर्ड्स
वहीं फिल्म मेकर्स की मानें तो ऑनलाइन लीक के बावजूद 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' दुनियाभर में बहुत ज्यादा कमाई कर सकती है। इंटरनेशल लेवल पर ये फिल्म बहुत ही बढ़िया कलेक्शन करेगी। फिल्म 'अवतार' के पहले पार्ट ने दर्शकों को जबरदस्त 3डी तकनीक से हैरान कर दिया था और 2.9 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट के आज रिलीज होते ही शुरुआती समीक्षाएं सामने आ रही हैं। लोग इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ऐसी है फिल्म की कहानी
यह फिल्म सुली परिवार के जीवन के बारे में बताती है, जिसमें जेक, नेतिरी और उनके बच्चे शामिल हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि स्टीवन लैंग क्वारिच और उसकी जनजाति सुली परिवार पर हमला करती है और कैसे सुली उनका मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इस फिल्म में परिवारों की सुरक्षा के बारे में दर्शाया गया है। इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, सिगोरनी वीवर, जो सलदाना और केट विंसलेट ने शानदार अभिनय किया है।












Click it and Unblock the Notifications