सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने दिया बयान, बोले- 'एक औरत ने मुझे हाथ दिया और रोका'

Saif Ali Khan: 16 जनवरी की देर रात सैफ अली खान के ऊपर हमला हुआ। कुछ हमलावर चोरी के इरादे से उनके घर पहुंच थे। फिलहाल सैफ मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स ने सैफ की सर्जरी की है। हमले में जब सैफ घायल हुए तो वो ऑटो से अस्पताल पहुंचे थे। अब ऑटो ड्राइवर ने उस रात का पूरा मंजर बताया है।

ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने बताया, मैं नाइट में गाड़ी चला रहा था, रात दो तीन बजे की बात है। देखा एक लेडीज हाथ दे रही है और रिक्शा रिक्शा की आवाज भी आ रही थी। जैसे मैंने यू-टर्न मारा और गाड़ी गेट पर लगाई। उसमें से एक शख्स निकला खून से लथपथ, उसके साथ दो-तीन बंदे और भी थे। वो ऑटो में बैठे और बोले लीलावती ले चलो। मैंने चार से पांच मिनट में उन्हें पहुंचा दिया। जब वहां पहुंचा तो वो बोले स्ट्रेचर ले आओ मैं सैफ अली खान हूं। तब मुझे पता चला कि ऑटो में मैं किसे लेकर आया हूं।

Saif Ali Khan

पुलिस ने जिसे पकड़ा उसका केस से लेना देना नहीं
आपको बता दें कि जिस शख्‍स को सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था उसका नाम शाहिद बताया जा रहा था। पुलिस संदिग्ध को पूछताछ के लिए बांद्रा थाने लेकर गई थी। हालांकि पुलिस स्पष्ट रूप से ये नहीं बता पा रही थी कि शाहिद ने ही एक्टर पर हमला किया था या नहीं। शाहिद से थाने में चोरी और सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पूछताछ की गई और पता चला कि वह इस केस से जुड़ा हुआ नहीं है। मुंबई पुलिस ने खुद बताया है कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति का सैफ अली खान हमला मामले से कोई संबंध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+