अरे आंटी क्या देख रही हो? अरबाज खान को एयरपोर्ट पर घूरने लगी Aunty, फिर जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था
Arbaaz Khan Video: न्यू ईयर सेलिब्रेशन और हनीमून मनाने के लिए निकले बी टाउन के न्यू कपल यानी अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दखा गया था। आपको बता दें कि जब से अरबाज खान ने शूरा से शादी की है तब से उनकी जोड़ी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों की मानें तो अरबाज और शूरा की जोड़ी बिल्कुल बाप-बेटी की जोड़ी जैसी लग रही है।
अरबाज खान का फनी वीडियो वायरल
इसी बीच अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों सिक्योरिटी गेट पर अपनी चेकिंग कराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सबसे ज्यादा फनी जो है वो एक आंटी हैं जो ठीक अरबाज और शूरा से पहले सिक्योरिटी गेट पर चेकिंग करवा रही हैं।

आंटी ने अरबाज और शूरा को दिया अजीब लुक
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अरबाज और शूरा उस आंटी के पीछे जाकर खड़े होते हैं तो वह आंटी उन दोनों को देखकर बड़े ही अजीब से रिएक्शन्स देने लगती हैं। आंटी के साथ अंकल भी नजर आ रहे हैं। आंटी पहले अरबाज खान को और फिर शूरा खान बड़े ही अजीब तरीके से घूरने लगती हैं। आंटी का ये फनी वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
घुटनों पर बैठकर अरबाज ने किया था प्रपोज
हाल ही में शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें अरबाज खान उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। शूरा खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें अरबाज खान उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रहे हैं।
24 दिसंबर को हुई थी अरबाज-शूरा की शादी
आपको बता दें कि अरबाज खान ने शूरा खान के साथ गत 24 दिसंबर 2023 को निकाह किया था। दोनों की ग्रैंड वेडिंग अरबाज खान की बहन अर्पिता के मुंबई वाले बंगले पर हुई थी। शूरा खान एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications