August Cinema Release: अगस्त में इन फिल्मों का होगा महाक्लैश, जानें इस महीने कौन सी फिल्में होंगी रिलीज
August Cinema release: अगस्त का महीना काफी मजेदार होने वाला है। इस महीने में कई सारी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अब आपके मन में घूम रहा होगा कि ये फिल्में कौन सी हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि सिनेमाघरों में कौन-कौनसी फिल्में दस्तक देने वाली हैं
बॉलीवुड फिल्म लवर्स के लिए एक और महीना एक्साइटमेंट से भरा हुआ है। अगस्त 2024 में जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझन', श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' और तब्बू और अजय देवगन की 'औरों में कहां दम था' जैसी कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

अगर आप सिनेमा लवर हैं और सिनेमाघरों में नई रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो अगस्त 2024 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की इस लिस्ट जरूर देखें। हालांकि कुछ फिल्मों की रिलीज की तारीखें बदल सकती हैं।
'उलझन'
जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन अभिनीत 'उलझन' एक आगामी राजनीतिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जो आईएफएस सुहाना और खुद के खिलाफ साजिशों से उसकी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है।
रिलीज डेट- 2 अगस्त
'साबरमती रिपोर्ट'
'साबरमती रिपोर्ट' एक देशभक्ति फिल्म है, जिसमें विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिधि डोगरा ने अभिनय किया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म 27 फरवरी, 2002 की सुबह गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई दुखद घटना के इर्द-गिर्द घूमती है।
रिलीज डेट- 2 अगस्त
'औरों में कहां दम था'
अजय देवगन, सई मांजरेकर, तब्बू, शांतनु माहेश्वरी और जिमी शेरगिल जैसे शानदार कलाकारों से भरपूर, 'औरों में कहां दम था' एक पुरानी प्रेम कहानी है जो आपका दिल पिघला देगी।
रिलीज डेट- 2 अगस्त
'फिर आई हसीन दिलरुबा'
इसके सीक्वल की सफलता के बाद, तापसी पन्नू, सनी कौशल, विक्रांत मैसी और जिमी शेरगिल अभिनीत 'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिलीज़ के लिए तैयार है। ये फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पिछला पार्ट खत्म हुआ था।
रिलीज डेट- 9 अगस्त
'आलिया बसु गायब है'
राइमा सेन, विनय पाठक और सलीम दीवान जैसे समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेताओं द्वारा निभाए गए किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। पूर्व जेल के कैदी दीपक और विक्रम फिरौती के लिए एक अमीर आदमी की बेटी का अपहरण करते हैं, हालांकि, एक छिपा हुआ काला रहस्य उनका इंतज़ार कर रहा है।
रिलीज डेट: 9 अगस्त, 2024












Click it and Unblock the Notifications