August OTT Release: अगस्त में फुल ऑन एंटरटेनमेंट के लिए हो जाएं तैयार, रिलीज होंगी ये वेब सीरीज और फिल्में

August 2024 OTT Release: कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में लगे लॉकडाउन के बाद से लोगों में थिएटर से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रज बढ़ा है। कोरोना काल में काफी लंबे समय के लिए सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज को बंद कर दिया था जिसके बाद लोग ओटीटी पर शिफ्ट हो गए थे।

आज के समय में लोगों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलता है। आए दिन कोई न कोई फिल्म और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होती रहती हैं। लोग भी बड़ी बेसब्री से इन फिल्मों और वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। ऐसे में अगस्त का महीना भी दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है।

August 2024 OTT Release

अगस्त 2024 में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी, जिससे लोग फु ऑन एंटरटेन होंगे। आइए आपको बताते हैं कि अगस्त 2024 में कौन कौन सी फिल्म और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं और आप कहां पर उनका मजा ले सकते हैं।

फिर आई हसीन दिलरुबा
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से लोगों को जमकर एंटरटेन करेगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये फिल्म आगामी 9 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

घुड़चढ़ी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और संजय दत्त की जोड़ी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के लिए तैयार है। ये दोनों एकसाथ स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म 'घुड़चढ़ी' में ये जोड़ी अपना कमाल दिखाएगी। ये फिल्म आगामी 9 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

लाइफ हिल जाएगी
कुशा कपिला और दिव्येंदु शर्मा की अपकमिंग वेब सीरीज 'लाइफ हिल जाएगी' आपका दिल खुश कर देगी। ये वेब सीरीज आगामी 9 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

मनोरंथगल
कमल हासन और फहाद फासिल की वेब सीरीज 'मनोरंथगल' आगामी 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इस सीरीज में 9 अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी जिन्गें 8 डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

किल
लक्ष्य और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के लिए तैयार है। आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+