मौत से पहले अतुल परचुरे ने वीडियो में रोते हुए खोला था ये बड़ा राज, दिया था ऐसा इंटरव्यू
Atul Parchure Viral Video: फेमस एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का कैंसर के चलते निधन हो गया है। 57 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। गत 14 अक्टूबर 2024 को एक्टर ने आखिरी सांस ली।
अतुल का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
अतुल परचुरे के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच अतुल परचुरे का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी कैंसर से लड़ाई की आपबीती सुनाते हुए बुरी तरह टूट गए थे। एक्टर इस इंटरव्यू में फूट फूटकर रोने लगे थे।

कैंसर से लड़ाई के बारे में अतुल ने की थी बात
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में नजर आ चुके एक्टर अतुल परचुरे ने पुराने वीडियो में कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में बात की है। इस दौरान अतुल काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने बताया था कि कैसे डॉक्टरों ने उनका इलाज गलत कर दिया था जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
अतुल के लीवर में 5 सेंटीमीटर का ट्यूमर
अतुल परचुरे ने इंटरव्यू में बातचीत करते हुए बताया था कि डॉक्टरों को पिछले साल उनके लीवर में 5 सेमी का ट्यूमर मिला था। इंटरव्यू में अतुल ने बताया था- मेरी शादी के 25 साल पूरे हो चुके थे। जब हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड घूमने गए, तो मैं ठीक था। लेकिन कुछ दिनों बाद, मुझे खाने में दिक्कत होने लगी थी और मिचली महसूस होने लगी थी जिससे मुझे लगा कि पेट में कुछ समस्या हो गई है।
'डाक्टरों ने मेरा गलत इलाज किया'
अतुल ने आगे बताया- मेरे भाई ने मुझे कुछ दवाइयां दी थीं लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ। कई डॉक्टरों के पास जाने के बाद, मुझे अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के लिए कहा गया था। जब डॉक्टर ने ये किया, तो मैंने उसकी आंखों में डर देखा और समझ गया कि मुझे कुछ गंभीर हो गया है। मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर देखा गया और ये कैंसर है। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं ठीक हो जाऊंगा, तो उन्होंने कहा- हां आप ठीक हो जाएंगे।
कहानी बताते हुए इमोशनल हुए अतुल
अतुल परचुरे ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों बाद पता चला कि उनका गलत इलाज हो रहा है। इंटरव्यू में अतुल इसके बारे में बताते हुए काफी इमोशनल हो गए थे। वह फूट फूटकर रोने लगे थे। उन्होंने कहा कि मुझे गलत इलाज दिया गया जिसके चलते मैं खड़े-खड़े ही लड़खड़ाने लगता था। मेरी हालत खराब हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications