बाल-बाल बची Salman Khan की जान, किलर ने रची मारने की साजिश, ये था पूरा प्लान

बॉलीवुड दबंग सलमान खान की हत्या की साजिश का एक बड़ा खुलासा हुआ है। सलमान पर हमला करने के लिए उनके गैलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक शार्पशूटर रखा गया था।

मुंबई, 10 जून: पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि, सलमान खान की जान खतरे में है। दरअसल, सलमान को धमकी भरा लेटर मिला था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये लेटर सलमान खान के पिता सलीम खान के गार्ड को मिला था। लेटर सामने आने के बाद सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अब इस बीच इस मामले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि, सलमान खान का मर्डर करने का प्लान तैयार किया था।

लेटर देने वाले शख्स की हुई पहचान

लेटर देने वाले शख्स की हुई पहचान

पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि, सलमान खान की जान खतरे में है। दरअसल, सलमान को धमकी भरा लेटर मिला था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये लेटर सलमान खान के पिता सलीम खान के गार्ड को मिला था। लेटर सामने आने के बाद सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। लेटर देने वाले शख्स की पहचान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी विक्रम बरार के रूप में हुई है।

Recommended Video

    Salman Khan Threat Letter Case: सलमान खान ने बताया किस पर है शक | वनइंडिया हिंदी ।*news
    सलमान के घर के बाहर पहुंचा शार्पशुटर

    सलमान के घर के बाहर पहुंचा शार्पशुटर

    अब इस खुलासे के बाद एक और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। टाइम्स नाउ के मुताबिक, बॉलीवुड दबंग सलमान खान को जान से मारने की कोशिश की गई है। सलमान खान को मारने के लिए गैलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक शार्पशुटर रखा गया था।

    ये था किलर का पूरा प्लान

    ये था किलर का पूरा प्लान

    रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर और उसके आदमी सलमान खान पर नजर रखे हैं। वह क्या करते हैं और उनका क्या रोटीन रहता है। गैंगस्टर की हर एक्टर की गतिविधि पर नजर है। बताया ये भी जा रहा है कि, शार्पशूटर को पता था कि अभिनेता बिना किसी बॉडीगार्ड के पड़ोस में साइकिल चलाने के लिए निकलते हैं। इसी दौरान उनका मर्डर करने का प्लान तैयार किया गया था। शार्पशूटर सलमान खान पर गोली चलाने वाला ही था तभी पुलिस की वैन आ गई और गोली चलाने वाले वहां से भाग गए।

    ऐसे फेल हुआ प्लान

    ऐसे फेल हुआ प्लान

    मिली जानकारी के मुताबिक, शूटर ने हॉकी स्टिक में ऑटोमेटिक पिस्टल लगाई थी ताकि किसी को शक ना हो। सलमान की साइकिल के चक्के में स्टिक फंसाकर उन्हें गिराने का प्लान था। इसके बाद उन पर गोलियां बरसाईं जातीं। लेकिन, ये बड़ी घटना होने से पहले ही वहां पुलिस की वैन पहुंच गई जिससे शार्पशूटर इस घटना को अंजाम देने में ना कामयाब रहा।

    बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

    बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

    आपको बता दें कि, पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक संदिग्ध है। उनकी हत्या होने के बाद से लगातार सलमान खान को मारने की धमकी दी जा रही है। फिलहाल सलमान खान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+