लाइव कंसर्ट में फैन ने आतिफ असलम के साथ की ऐसी हरकत, भड़के सिंगर ने गाना रोक स्टेज पर बुलाया और फिर....

Atif Aslam Video: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। आतिफ असलम अपनी आवाज से फैंस को दीवाना बना लेते हैं। उनके कंसर्ट में लाखों लोगों की भीड़ देखी जाती है। दुनियाभर में आयोजित इन लाइव कंसर्ट्स में जहां कुछ लोग इन्जॉय करने के लिए जाते हैं तो वहीं कुछ लोग आर्टिस्ट के साथ ही खराब बर्ताव करने लगते हैं। ऐसे में पूरी मेहनत स कंसर्ट कर रहे उस आर्टिस्ट का मूड ही खराब हो जाता है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के साथ भी हुआ है, जिसके बाद वह भड़क गए और उन्होंने फैन को उसी समय सबक भी सिखा दिया।

लाइव कंसर्ट में आतिफ असलम पर उड़ाए गए पैसे
आपको बता दें कि कई जगह पर लोग लाइव कंसर्ट में सिंगर पर पानी की बोतल, टमाटर जैसी चीजें फेंकने लगते हैं जिसकी वजह से कुछ कंट्रोवर्सी हो जाती है। अब ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के साथ हुआ है। खबर है कि लाइव कंसर्ट के दौरान आतिफ असलम पर एक फैन ने परफॉर्मेंस के दौरान पैसे फेंके थे, जिसके बाद सिंगर को गुस्सा आ गया लेकिन उन्होंने अपना गुस्सा कंट्रोल करते हुए उसे अच्छे से सबक सिखाया।

atif aslam

आतिफ असलम ने फैन को सिखाया सबक
आतिफ असलम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है जब फैन ने आतिफ असलम पर पैसे फेंके तो सिंगर ने शो को बीच में रोककर फैन को स्टेज पर बुलाया। फैन को स्टेज पर बुलाकर आतिफ ने उनसे कहा- मेरे दोस्त, इस पैसे को दान में दे दो, मुझ पर मत फेंको। ये पैसे का अपमान है। आपको बता दें कि वीडियो में आतिफ असलम 'सोचता हूं वो कितने मासूम थे' गाना गा रहे थे।

फैंस को पसंद आया आतिफ का रिएक्शन
आतिफ असलम का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप बिल्कुल ठीक हैं। वहीं दूसरे ने लिखा है- इसलिए तो लोग आपको पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+