Athiya Shetty Lehenga: अथिया का ब्राइडल लहंगा 10 हजार घंटे में बनकर हुआ तैयार, साल भर पहले दिया था ऑर्डर

केएल राहुल और अथिया शेट्टी अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं। सबसे ज्यादा एक्ट्रेस के लहंगे ने फैंस का ध्यान खींचा।

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 23 जनवरी को दोनों ने अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए। शादी होने के कुछ देर बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। जिसके बाद एक्ट्रेस के लहंगे ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। फैंस एक्ट्रेस के लहंगे की काफी तारीफ कर रहे हैं।

अथिया के लहंगे ने खींचा फैंस का ध्यान

अथिया के लहंगे ने खींचा फैंस का ध्यान

23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने शादी रचाई। शाम होते ही कपल ने अपने इस खास पल की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। तभी से लगातार एक्ट्रेस के लहंगे चर्चाएं हो रही हैं। एक्ट्रेस के खूबसूरत लहंगे से फैंस अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं। दुल्हन अथिया ने पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। इस लहंगे को बनाने में डिजाइनर को लगभग पूरा साल लगा।

इतने घंटे में बनकर हुआ तैयार

इतने घंटे में बनकर हुआ तैयार

दुल्हन अथिया शेट्टी का लहंगा फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इस लहंगे को तैयार करने में डिजाइनर को दस हजार घंटे और 416 दिन का समय लगा था। डिजाइनर ने इस लहंगे को तैयार करने के लिए एक बड़ी टीम बनाई थी। लहंगे की खास बात ये है कि इसे मशीन से नहीं बल्कि हाथों से बुनकर बनाया गया है।

रेशम के धागों से बना एक्ट्रेस का दुपट्टा

बता दें कि, अथिया शेट्टी के इस लहंगे को कारिगरों ने दिन-रात मेहनत कर हाथ से बुना है। इसमें रेशम की जरदोजी और नेट का काम किया गया है। वहीं घूंघट और उसका दुपट्टा रेशम के धागों से बना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इसे बनाने के लिए लगभग 10 हजार घंटे लगे हैं।

साल भर पहले एक्ट्रेस ने दिया था ऑर्डर

साल भर पहले एक्ट्रेस ने दिया था ऑर्डर

अथिया शेट्टी के इस लहंगे को बनाने में एक-सवा साल लगा है। अथिया का खूबसूरत लहंगा बनने में 416 दिन लगे हैं। इस हिसाब से अथिया शेट्टी ने काफी पहले अपना लहंगा तैयार करवाने के लिए डिजाइनर को ऑर्डर दिया था औक कपल की शादी की तारीख पहले से ही फिक्स थी। बता दें कि इसकी जानकारी खुद डिजाइनर ने एक इंटरव्यू के दौरान दी।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

इसके अलावा अथिया शेट्टी ने अपना लुक कंप्लीट करने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनी थी। उन्होंने नेकलेस के साथ अनोखे कलीरे और मैचिंग कड़े को पेयर किया था। इसी के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक और लाइट मेकअप कर अपना लुक कंप्लीट किया। इस लुक में अथिया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फिलहाल सभी फैंस कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Recommended Video

    KL Rahul-Athiya Shetty एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आये सामने, शादी के बाद पहला वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+