दुल्हनिया अथिया शेट्टी का सलून वाला वीडियो हुआ वायरल, कैमरे को देख भागने लगीं एक्ट्रेस, आखिर क्या हुई बात

Athiya Shetty Salon Video: अथिया शेट्टी के सलून से बाहर निकलने का वीडियो देखने के बाद से लोग ये अंदाजा लगाने लगे हैं कि शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।

athiya shetty

Athiya Shetty Salon Video: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल की शादी की खबरें इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि, इस शादी को लेकर अभी तक किसी तरह का ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है लेकिन घर की सजावट, मेहमानों का आना-जाना और अथिया की शॉपिंग को देखते हुए लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी जल्द ही होने वाली है। न सिर्फ सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले को अच्छे से डेकोरेट किया जा रहा है बल्कि केएल राहुल के मुंबई के पाली हिल स्थित घर की सजावट भी शानदार तरीके से हो चुकी है। इसी बीच दुल्हन बनने जा रहीं अथिया शेट्टी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सलून से बाहर निकलकर तेजी से भागते हुए अपनी कार में बैठ जाती हैं। अथिया के इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

सलून से बाहर निकलती नजर आईं दुल्हनिया अथिया

सलून से बाहर निकलती नजर आईं दुल्हनिया अथिया

अथिया के सलून से बाहर निकलने का वीडियो देखने के बाद से लोग ये अंदाजा लगाने लगे हैं कि शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। आपको बता दें कि लोग अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही वह इस शादी से जुड़े सभी तरह की जानकारी भी प्राप्त करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अथिया शेट्टी एक ब्यूटी सलून से बाहर निकलती दिख रही हैं। इस वीडियो में अथिया मैक्सी ड्रेस में दिख रही हैं जिसमें वह काफी जंच रही हैं।

अथिया कैमरे को देख मुस्कुराने लगीं

सलून से बाहर निकलकर कैमरा देखते ही पहले तो अथिया थोड़ा घबरा गईं लेकिन बाद में वह कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुराने लगीं। वह कैमरे के सामने थोड़ी शर्माती और मुस्कुराती हुई दिखाई दीं। पैपराजी विरल भयानी ने अथिया शेट्टी के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ब्राइड अथिया शेट्टी वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं जो कि आगामी 20 जनवरी से शुरू हो रहा है।

अथिया शेट्टी का वीडियो हो रहा है वायरल

अथिया शेट्टी का वीडियो हो रहा है वायरल

अथिया शेट्टी के इस वीडियो को देखने के बाद से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अथिया के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- उनका चेहरा कितना ग्लो कर रहा है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- अथिया एकदम सोनम कपूर जैसी लग रही हैं...ऐसे में उन्हें सोनम कपूर 2 कहा जा सकता है। वहीं अथिया शेट्टी के कई फैंस इस बात से खुश हैं आखिरकार वह अपने लव लाइफ के साथ सेटल होने जा रही हैं।

खंडाला में होगी अथिया और केएल राहुल की शादी

खंडाला में होगी अथिया और केएल राहुल की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अथ‍िया शेट्टी और केएल राहुल की शादी एक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में होने वाली है। आपको बता दें कि ये बंगला सुनील शेट्टी को बहुत ही प्यारा है। सुनील शेट्टी अपना ज्यादातर समय इसी बंगले में गुजारते हैं। इस बंगले का नाम उन्होंने 'जहान' रखा है। सुनील शेट्टी की दिली ख्वाहिश थी कि उनकी बेटी की शादी इसी बंगले से की जाए। पापा की विश को पूरा करते हुए बेटी अथिया भी खूब खुश हैं।

प्राइवेट तरीके से करना चाहते हैं शादी

प्राइवेट तरीके से करना चाहते हैं शादी

खबर है कि आथिया और उनके बॉयफ्रेंड केएल राहुल अपनी शादी में ज्यादा धूमधाम नहीं चाहते हैं। इस कपल की इच्छा है कि उनकी शादी आलीशान तरीके से नहीं बल्‍कि परिवार के लोगों के बीच खुशियों के साथ संपन्न हो। वह इस खुशी के मौके को स‍िर्फ अपने परिवार-दोस्‍तों और करीबियों के साथ ही मनाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्‍होंने शादी के लिए कोई आलीशान होटल चुनने के बजाए अपने पापा के फार्म हाउस को चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+