Asrani की पहली कमाई जान मुंह खुला रह जाएगा, जानें कहां और कितनी मिली थी फर्स्ट सैलरी?
Asrani First Salary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन से फैंस सदमे में हैं। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि फिल्म जगत के लिए एक युग के अंत जैसा है। वह अपने निभाए किरदारों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। अपने अनोखे अभिनय और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले असरानी का जीवन संघर्ष और लगन की मिसाल रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि असरानी ने फिल्मों में काम करने से पहले वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया था।
असरानी ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी। यहां वे एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में काम करते थे। उन्हें इसके बदले हर महीने सिर्फ 5 रुपये मिलते थे। खास बात यह है कि इस पैसे का इस्तेमाल वह अपनी स्कूल की फीस भरने के लिए करते थे। इसमें से कुछ पैसे बचा भी लेते थे।

Asrani का जीवन रहा संघर्ष की मिसाल
मुंबई आने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया और पैसा के साथ अपना अलग मुकाम भी बनाया। असरानी ने स्कूल के दिनों में ही अभिनय के प्रति अपनी रुचि को पहचाना और फिल्म लाइन में उतरने का फैसला किया। हालांकि, उनके शुरुआती फिल्मी सफर में कई रिजेक्शन और मुश्किलें आईं। मुश्किलों और रिजेक्शन से उन्होंने हार नहीं मानी और पहले गुजराती थिएटर और फिल्मों में काम किया। इसके बाद हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई और कई यादगार रोल निभाए।
यह भी पढ़ें: Asrani Education: गणित में फेल, फिर असरानी ने कैसे पार किया 350 का आंकड़ा? बने कॉमेडी किंग, कितने पढ़े-लिखे?
फिल्मों के अलावा थिएटर में भी असरानी ने बनाई पहचान
1970 और 80 के दशक में असरानी हिंदी फिल्मों का अहम चेहरा बन चुके थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें हर घर का नाम बना दिया। 'शोले' फिल्म में जेलर के किरदार से लेकर 'चुपके चुपके', 'अभिमान' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में उनके रोल ने दर्शकों को खूब हंसाया। असरानी बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही थिएटर से भी हमेशा जुड़े रहे थे। पाकिस्तान से असरानी का परिवार जयपुर आया था और फिर यहां से उन्होंने मुंबई में रुपहले पर्दे तक का सफर तय किया।
यह भी पढ़ें: Asrani Last Wish: 'मैं चुपचाप चला जाऊं', पत्नी मंजू ने बताई असरानी की अंतिम इच्छा, एक्टर की क्यों नहीं है औलाद












Click it and Unblock the Notifications