Asrani Last Message: मौत से 6 घंटे पहले असरानी ने इंस्टाग्राम पर लिखी थी ऐसी बात, फिर बुझ गईं आखें
Asrani Last Message: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और मशहूर कॉमेडियन असरानी का ग 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को निधन हो गया है। 84 साल के असरानी पिछले 5 दिनों से मुंबई के जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे।
दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन असरानी की मौत
असरानी के मैनेजर बाबूभाई थिबा के बयान के अनुसार असरानी पिछले कुछ समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। मैनेजर ने बताया- असरानी अस्वस्थ थे। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

'असरानी के फेफड़ों में पानी भर गया था'
मैनेजर ने बताया- जांच में पता चला था कि असरानी के फेफड़ों में पानी भर गया था। उना इलाज चल रहा था लेकिन वह रिकवर नहीं कर पाए। आखिरकार दिवाली के दिन उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
मौत के 6 घंटे पहले असरानी ने किया था ऐसा पोस्ट
आपको बता दें कि असरानी की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में गहरा शोक है। खास बात ये है कि उन्होंने निधन से महज 6 घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं।
दिवाली की बधाई देने के बाद मिली दुखद खबर
जानकारी के अनुसार असरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। दिवाली की सुबह यानी 20 अक्तूबर 2025 (सोमवार) को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत मैसेज शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि उसी दिन दोपहर में उनके निधन की खबर आई, जिससे फैंस सदमे में हैं।

क्या थी असरानी की आखिरी इच्छा?
-असरानी ने अपनी आखिरी इच्छा भी पत्नी मंजू को बताई थी और उसी के हिसाब से एक्टर का अंतिम संस्कार भी बेहद शांति और गुपचुप तरीके से कर दिया गया। पत्नी मंजू ने बताया कि असरानी ने उन्हें पहले ही कह दिया था कि वह चुपचाप चले जाना चाहते हैं।
-असरानी की पत्नी मंजू ने खुलासा किया है कि उनके पति नहीं चाहते थे कि उनकी मौत की खबर से कोई शोर या हलचल मचे। मंजू ने बताया- असरानी ने मुझसे कहा था कि उनकी मौत की खबर किसी को न दी जाए।
-मंजू ने आगे कहा- असरानी नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से किसी का त्योहार खराब हो या कोई हलचल मचे। इसी इच्छा का सम्मान करते हुए परिवार ने बेहद सादगी से और बिना किसी सार्वजनिक घोषणा के उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
'शोले' के जेलर का आइकॉनिक किरदार
-1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में असरानी द्वारा निभाया गया सनकी जेलर का किरदार हिंदी सिनेमा के इतिहास का हिस्सा बन चुका है। उनका मशहूर डायलॉग- 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं', आज भी लोगों की जुबान पर है।
-कहा जाता है कि ये किरदार चार्ली चैपलिन की फिल्म 'द ग्रेट डिक्टेटर' से प्रेरित था, लेकिन असरानी ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अनोखी अदायगी से इसे एक नया जीवन दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications