आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के प्राइवेट मैसेज लीक, सामने आई ऐसी बात, ब्रेकअप के बाद क्या हुआ दोनों का हाल

Himanshi Khurana and Asim Riaz Break Up: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आए कश्मीरी मॉडल आसिम रियाज और पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था। बिग बॉस के घर के अंदर से शुरू हुआ ये रिलेशन शो के खत्म होने के बाद बाहर भी चलता रहा। आखिरकार चार साल तक एक दूसरे को डेटिंग करने के बाद इस कपल ने ब्रेकअप की घोषणा कर दी है। खबर है कि हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज से अलग होने का फैसला कर लिया है। हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी है।

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप
हिमांशी खुराना ने अलग होने के फैसले के पीछे धार्मिक मतभेदों को मुख्य कारण बताया है। हिमांशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आसिम रियाज और अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है- हम अब साथ नहीं हैं। हमने जो भी समय साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है, लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।

asim riaz

हिमांशी ने कहा- धर्म के लिए अलग होना पड़ा
अपने-अपने धर्मों की बात करते हुए हिमांशी खुराना ने लिखा है- हम अपनी धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपने प्रेम का त्याग कर रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम आपसे हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। जहां हिमांशी ने धर्म का हवाला दिया है, वहीं आसिम के कुछ फैनपेजेस का कहना है कि आसिम अपीन गर्लफ्रेंड हिमांशी से शादी करना चाहते थे लेकिन वह ही पीछे हट गईं।

डिएक्टिवेट हुए हिमांशी के अकाउंट्स
आपको बता दें कि हिमांशी खुराना का पहला ब्रेकअप वाला पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। फिर हिमांशी ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा है- हमने बहुत कोशिश की, लेकिन हमें अपने जीवन के लिए कोई समाधान नहीं मिला। हम अब भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन किस्मत हमेशा के लिए साथ नहीं दे रही है। कोई नफरत नहीं, सिर्फ प्यार। इसे एक मैच्योर डिसीजन कहा जाता है। अब इन सारी चीजों के बाद से हिमांशी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट हो चुके हैं।

आसिम और हिमांशी की प्राइवेट चैट लीक
आपको बता दें कि आसिम रियाज की तरफ से अभी तक ब्रेकअप को लेकर कोई कमेंट नहीं किया गया है, लेकिन एक लीक हुई इंस्टाग्राम चैट से पता चलता है कि वह हिमांशी को अपने अलगाव के कारणों पर खुलकर चर्चा करने के लिए कह रहे हैं। दरअसल आसिम और हिमांशी की प्राइवेट चैट लीक हो गई है। हिमांशी ने उस चैट में जवाब दिया है कि उन्होंने शुरुआत में ब्रेकअप का कारण अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे आसिम को निशाना बनाया जा सकता है। इस पर आसिम ने उन्हें कहा कि उन्हें बिल्कुल भी निशाना नहीं बनाया जाएगा।

आसिम के लिए हिमांशी ने तोड़ा था पुराना रिश्ता
जानकारी के अनुसार आसिम और हिमांशी 'बिग बॉस 13' में मिले थे। दोनों ने सबके सामने नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने शो के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में भी साथ काम किया है। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान हिमांशी ने आसिम के लिए ही अपने बॉयफ्रेंड से अपना 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+