आसिम रियाज से ब्रेकअप करते ही चार धाम की यात्रा पर निकलीं हिमांशी खुराना, फिर जो हुआ....
Himanshi Khurana Char Dham Yatra: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के घर से शुरू हुए एक प्यारभरे रिश्ते को कश्मीरी मॉडल आसिम रियाज और पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने काफी दिनों तक सहेज कर रखा था। लेकिन हाल ही में इस जोड़ी ने ब्रेकअप कर लिया है। बिग बॉस के घर के अंदर से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। ये रिलेशन शो के खत्म होने के बाद बाहर भी चलता रहा। आखिरकार चार साल तक एक दूसरे को डेटिंग करने के बाद इस कपल ने ब्रेकअप की घोषणा कर दी। वहीं आसिम से ब्रेकअप करते ही हिमांशी अपनी मां के साथ चार धाम की यात्रा पर निकल चुकी हैं।
ब्रेकअप के बाद चार धाम यात्रा पर हिमांशी खुराना
हाल ही में हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया था कि उन्होंने अपने प्यार आसिम रियाज से ब्रेकअप कर लिया है। उन दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। वहीं बाद में आसिम ने भी इस बात को स्वीकार लिया था और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह हिमांशी से अलग हो गए हैं।

हिंमाशी चार धाम यात्रा पर अपनी मां के साथ पहुंची हैं
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने अलग होने के फैसले के पीछे धार्मिक मतभेदों को मुख्य कारण बताया था। फिलहाल हिमांशी अपने बॉयफ्रेंड आसिम के साथ ब्रेकअप करने के बाद अब चार धामा यात्रा पर निकल गई हैं। हिंमाशी इस चार धाम यात्रा पर अपनी मां के साथ पहुंची हैं। हिमांशी खुराना की इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
माथे पर तिलक लगाए भक्ति में लीन नजर आईं हिमांशी
इन तस्वीरों में हिमांशी खुराना माथे पर तिलक लगाए भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जगन्नाथपुरी विद मां...चार धाम यात्रा। हिमांशी ने जगन्नाथपुरी के दर्शन करने के बाद रुद्राक्ष की माला भी खरीदी जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है।
आसिम के लिए हिमांशी ने तोड़ा था पुराना रिश्ता
जानकारी के अनुसार आसिम और हिमांशी 'बिग बॉस 13' में मिले थे। दोनों ने सबके सामने नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने शो के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में भी साथ काम किया है। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान हिमांशी ने आसिम के लिए ही अपने बॉयफ्रेंड से अपना 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications