आसिम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खोलेंगी बड़ा राज, क्या अब सबके सामने बताएंगी ब्रेकअप की सच्चाई?
Asim Riaz Ex Girlfriend Himanshi Khurana: खतरों के खिलाड़ी 14 रियलिटी शो से बाहर निकाने जाने को लेकर आसिम रियाज काफी चर्चा में हैं। जहां कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ का कहना है कि आसिम को निकालकर सही किया। अब इस बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना का पोस्ट वायरल हो रहा है।
दरअसल, आसिम रियाज पर 'खतरों के खिलाड़ी 14' में होस्ट रोहित शेट्टी और क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने का आरोप है। जिसकी वजह से उन्हें शो से बेदखल कर दिया। अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

हाल ही में आसिम रियाज का हिमाशी खुराना से ब्रेकअप हुआ था। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर इसका ऐलान किया था। अब जब से आसिम विवादों में घिरे हैं तो ऐसे में हिमांशी भी चर्चा में आ गई। उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपनी कहानी का खुलासा करने के लिए तैयार हूं।'
हिमांशी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस अब जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी बात है जिसका जल्द ही हिमांशी खुलासा करने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने इंस्टा से ये स्टोरी डिलीट कर दी है। हिमांशी के इस पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह आसिम से हुए ब्रेकअप से जुड़ा बड़ा खुलासा करने वाली हैं।
बता दें कि, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की पहली मुलाकात बिग-बॉस 13 के सेट पर हुई थी। आसिम ने उन्हें पहले प्रपोज किया था। हालांकि कुछ समय बाद हिमांशी ने उन्हें हां कह दिया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे। हर किसी को लगने लगा था कि कपल शादी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने दिसंबर 2023 में ब्रेकअप का ऐलान किया था। कपल ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं इस वजह से उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करना सही समझा।












Click it and Unblock the Notifications