सलमान खान पर भड़क गए थे अश्नीर ग्रोवर, गुस्से में कहा था- भाड़ में जाए तू, जानें क्या हुई थी बात

Ashneer Grover: अश्नीर ग्रोवर बिजनेस की दुनिया का एक फेमस नाम हैं। अश्नीर ग्रोवर भारतीय फिनटेक कंपनी भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। इसके अलावा अश्नीर ग्रोवर को टीवी के पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में भी देखा गया है। उस शो में अश्नीर काफी लिमिटेड बात करते थे, जिसके चलते उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ लोगों को उनका बेबाकी से बोलना बिल्कुल पसंद नहीं था। आपको बता दें कि बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर ने कई ऐसे बयान दिए हैं जिनके लिए उनहें कोई मलाल नहीं है और उन बयानों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

सलमान खान को लेकर भड़क गए थे अश्नीर ग्रोवर
हाल ही में अश्नीर ग्रोवर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सलमान खान के साथ हुए एक किस्से को याद करते हुए बात कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अश्नीर ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में कहा था- सलमान खान से मिला हूं। उनको हमने स्पॉन्सर रखा था, तो शूट से पहले मिलना था और उनको ब्रीफ करना था कि हमारी कंपनी क्या करती है।

ashneer grover

अश्नीर ग्रोवर ने कहा- भाड़ में जाए सलमान खान
अश्नीर ग्रोवर ने आगे कहा था- मैंने तीन घंटे सलमान खान का इंतजार किया था। तभी उनके मैनेजर ने बोल दिया की फोटो नहीं खिंचवानी है, सर थोड़ा बुरा मान जाते हैं। मैंने कहा फोटो नहीं खिंचवानी है तो भाड़ में जाए सलमान खान। मतलब ऐसी कौन सी हीरोपंती हो गई।

सलमान खान बहुत स्मार्ट हैं
अश्नीर ग्रोवर ने आगे कहा- इसके बाद मुझे बाद में एहसास हुआ कि सलमान खान बहुत स्मार्ट हैं। लोगों को लगता है किवह हवा में है, लेकिन बंदा सच में स्मार्ट है। उसको बिजनेस समझ आती है, उसको ब्रांडिंग समझ आती है, उसको अपनी इमेज क्लियर है। इस वीडियो को किसी शख्स ने रेडिट पर शेयर किया है।

अश्नीर ग्रोवर की कंपनी के बैंड एंबेसडर थे भाईजान
वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि बाद में अश्नीर ग्रोवर ने सलमान खान की काफी तारीफ भी की। उन्होंने कहा- सलमान खान जो करते हैं उन्हें समझ में आता है कि कैसे एक बिजनेस को आगे बढ़ाना है। वह सच में काफी स्मार्ट हैं। अश्नीर ग्रोवर ने एक इवेंट में ये भी बताया था कि सलमान खान ने अश्नीर ग्रोवर की कंपनी के लिए 'ब्रांड एंबेसडर' बनने के लिए 7.5 करोड़ रुपये की डिमांड की थी, लेकिन बाद में वह 4.5 करोड़ रुपये में ही मान गए थे। फिलहाल अश्नीर ग्रोवर का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+