Ashish Vidyarthi Wedding: 'शादी की है गुनाह नहीं, मुझे क्यों कहा गया खुसट', ट्रोलर्स पर भड़के आशीष विद्यार्थी
11 भाषाओं में करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके आशीष विद्यार्थी 'द्रोह काल' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

Ashish Vidyarthi 2nd Wedding: बॉलीवुड और टीवी के नामचीन सितारों में से एक एक्टर आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी शादी की वजह से इस वक्त जबरदस्त चर्चा में हैं। दअरसल एक्टर ने 25 मई को 57 साल की उम्र में 50 वर्ष की फैशन बिजनेस वूमन रुपाली बरुआ से दूसरा ब्याह रचाया है, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए थे, उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया गया था। जिसके बारे में अब आशीष ने चुप्पी तोड़ी है।
ट्रोलर्स पर भड़के आशीष विद्यार्थी
इंडिया टूडे से बात करते हुए उन्होंने ट्रोल करने वालों की जबरदस्त क्लास लगाई है। एक्टर ने कहा कि 'उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि उन्हें दूसरी शादी करने के लिए इस तरह से कोसा जाएगा और वो ट्रोल होंगे। लोग उनके बारे में अनाप-शनाप बातें करेंगे, वो भी इसलिए क्योंकि मैं 57 साल की उम्र में दूसरी शादी की है, अगर मेरी उम्र दस साल कम होती तो शायद ऐसा नहीं होता।'
'शादी की है गुनाह नहीं, मुझे क्यों कहा गया खुसट'
उन्होंने आगे कहा कि 'जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे थे, उन्हें देखकर मुझे गुस्सा भी आया और हैरानी भी हुई थी। लोगों ने मेरे लिए बुड्ढा- खुसट जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि लोग मेरे बारे में इतना खराब लिखेंगे। मैं लाइफ में बहुत सारे पर्सनल भरोसे के आगे बढ़ा हूं, ऐसे में सिर्फ उम्र की वजह से मुझे भला-बुरा कहना कहां से सही है।'
'मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं, मेहनत से कमाता हूं'
'मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं, मेहनत से कमाता हूं, कोई गैर कानूनी काम नहीं करता, समय पर सारे टैक्स भरता हूं। ऐसे में अगर मैं निजी जीवन में शादी करता हूं तो मैंने कौन सा अपराध कर लिया। शादी भी एक एडल्ट महिला से की है। किसी को धोखा नहीं दिया है। तो मैंने कहां से कोई खराब काम कर दिया?'
क्या आपको दुखी होकर मरना चाहिए?
आशीष ये नहीं रूके उन्होंने कहा कि 'इस तरह की बात कहकर हम ये संदेश दे रहे हैं कि 'सिर्फ इसलिए काम मत करो कि तुम बूढ़े हो गए हो' तो, क्या इसका मतलब यह है कि आपको दुखी होकर मरना चाहिए? क्या बुजर्ग लोगों को जीने का और खुश होने का हक नहीं है, क्या अकेले और दर्द के साथ मरना ही सही है? ये जो कुछ भी हुआ वो बहुत ही गलत था, मेरी बीवी इस बात से बहुत आहत हुई है।'
एक्टर को पहली शादी से है 23 साल का बेटा
आपको बता दें कि आशीष विधार्थी ने फैशन बिजनेस वूमन रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की है। आशीष की पहली शादी एक्ट्रेस, सिंगर और थिएटर आर्स्टिट राजोशी बरुआ से हुई थी, जिनसे दो साल पहले उनका तलाक हुआ था। आपको बता दें कि आशीष और राजोशी को शादी से एक 23 साल का बेटा अर्थ है, जो कि विदेश में नौकरी करता है।
'तन्हाई, दर्द और अकेलेपन से जूझ रहा था मैं'
इससे पहले के इंटरव्यू में आशीष ने दूसरी शादी करने की वजह साफ की थी। उन्होंने कहा था कि ' मैं पहली शादी टूटने के बाद लाइफ में काफी अकेले हो गया था। अपनी तन्हाई, दर्द और अकेलेपन से जूझते हुए मैं आगे बढ़ रहा था कि तभी पिछले साल व्लॉगिंग असाइनमेंट्स के दौरान रूपाली से मिला था।'
'हमें नहीं लगता कि हमने कोई अपराध किया'
'हमारे बीच बातें होने लगीं और फिर मुझे पता चला कि पांच साल पहले उन्होंने भी अपने पति को खो दिया है और वो भी जीवन के अकेलेपन से लड़ रही हैं, बातें करते-करते हमें एक दिन लगा कि हम पति-पत्नी के रूप में जीवन में साथ चल सकते हैं इसलिए हमने शादी कर ली, हमें नहीं लगता कि हमने कोई अपराध किया है।'












Click it and Unblock the Notifications