आशीष विद्यार्थी और रुपाली बरुआ की कैसे शुरू हुई लव स्टोरी? गुपचुप शादी के बाद एक्टर ने बताई पूरी कहानी
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। कपल ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

Ashish Vidyarthi Second Marriage: बॉलीवुड के मशहूर विलेन आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली। न्यूली मैरिड कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आशीष ने रुपाली से गुरुवार 25 मई को कोलकाला में कोर्ट मैरिज की।
कैसे हुई आशीष और रुपाली की मुलाकात?
आशीष विद्यार्थी ने रुपाली बरुआ जो कि पेशे से एक फैशन डिजाइनर है उनसे शादी की। ये शादी गुरूवार को कपल के करीबी दोस्त और परिवार वालों के बीच हुई। कपल ने कोर्ट मैरिज के बाद तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। अब आशीष के इस कदम से उनके सभी फैंस चौंक गए और वह जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों की मुलाकात कैसे हुई।
एक्टर ने बताई पूरी कहानी
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आशीष ने रुपाली बरुआ से हुई पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा, "जिंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है। ये बड़ी लंबी कहानी है। इसके बारे में फिर कभी बताएंगे। हम कुछ वक्त पहले मिले और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। पर हम दोनों ही ये चाहते थे कि शादी में ज्यादा धूम धाम न हो, बस परिवार ही रहे।"
कपल देगा रिसेप्शन पार्टी
जानकारी के अनुसार शादी के बाद अब ये जोड़ी दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखेगी। वहीं आशीष की दूसरी पत्नी रुपाली बरुआ की बात करें तो वह पेशे से एक फैशन डिजाइनर है। इसके अलावा वह कोलकाता में एक फैशन स्टोरी की मालकिन ही हैं। वैसे रुपाली आसाम की रहने वाली हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि वह दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।
आशीष की कौन थी पहली पत्नी?
बता दें कि, आशीष की पहली पत्नी का नाम राजोशी विद्यार्थी है। जो कि टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। दोनों का काफी समय पहले ही तलाक हो चुका है। उनके बेटे का नाम अर्थ विद्यार्थी है जो कि 23 साल का है।












Click it and Unblock the Notifications