आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी की हुई ऐसी हालत, सोशल मीडिया पर लिखी ये बड़ी बात

Ashish Vidyarthi Ex-Wife Post: आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी इस समय अपने एक्स पति की दूसरी शादी की बात जानने के बाद से एकदम बिखर गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी को लेकर कई बातें लिखी हैं।

piloo barua

Ashish Vidyarthi Ex-Wife Post: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है जिसके बाद से वह सुर्खियों में छा गए हैं। हर जगह पर फिलहाल आशीष विद्यार्थी की ही चर्चा हो रही है। उनकी इस दूसरी शादी के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो गया है। आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी यानी पीलू बरुआ ने अपने एक्स पति की दूसरी शादी की बात जानने के बाद अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं जिससे साफ पता लग रहा है कि वह इन खबरों से बुरी तरह से टूट गई हैं।

आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट
इस समय आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी पत्नी रूपाली बरुआ के साथ जिंदगी की एक नई शुरुआत की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं उनकी पहली पत्नी पीलू बरुआ अपनी जिंदगी में आए इस उतार-चढ़ाव को लेकर जूझती दिखाई दे रही हैं। वह खुद को जोड़ने और संभालने की कोशिश भी कर रही हैं। इसी बीच आशीष विद्यार्थी की एक्स वाइफ राजोशी बरुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं। इन पोस्ट में उनके इमोशन्स साफ नजर आ रहे हैं।

राजोशी बरुआ ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
राजोशी बरुआ की इस इंस्टा स्टोरी को देखकर लग रहा है कि वह एक बहुत ही बुरे फेज से गुजर रही हैं जिसे लेकर वह काफी परेशान हो गई हैं। 17 घंटे के अंदर राजोशी ने दो क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं। इस पोस्ट में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए लिखा है जिसके बारे में उन्होंने पहले सोचा था कि वह उनके लिए बिल्कुल सही है। राजोशी ने अपनी पोस्ट में लिखा है- सही व्यक्ति आपसे ये सवाल नहीं पूछेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वो ऐसा कुछ नहीं करेगा जिसके बारे में वो जानते हैं कि उसे करने से आपको तकलीफ होगी। इस बात को याद रखें।

राजोशी ने लिखा- ज्यादा सोचो मत शांति रखो
राजोशी ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा है- किसी चीज को लेकर ज्यादा सोचने की वजह को खत्म करके अपनी जिंदगी में शांति पाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने लिखा है- हो सकता है कि अधिक सोचना और शक करना अभी आपके दिमाग से बाहर निकल गया हो। हो सकता है कि क्लैरिटी ने कन्फ्यूजन की जगह ले ली हो। हो सकता है कि शांति और धीरज आपकी जिंदगी को भर दे। उन्होंने आगे लिखा है- आप काफी लंबे समय से मजबूत बने हुए हैं और अब वक्त आ गया है कि आपको आशीर्वाद मिले क्योंकि आप ये डिजर्व करते हैं।

राजोशी ने पोस्ट की अपनी तस्वीर
वहीं राजोशी बरुआ ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर भी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जिंदगी के पजल में उलझे नहीं, यही लाइफ है। राजोशी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोग उनसे कई तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। लोग पूछ रहे कि क्या उनका तलाक हो गया है? क्या आशीष विद्यार्थी ने उन्हें धोखा दिया है।

रूपाली बरुआ से आशीष विद्यार्थी ने की दूसरी शादी
आपको बता दें कि आशीष विद्यार्थी और उनकी पहली पत्नी राजोशी बरुआ का एक 23 साल का एक बेटा अर्थ विद्यार्थी भी है जो कि अमेरिका में रहता है। वहीं आशीष की दूसरी वाइफ रूपाली बरुआ गुवाहाटी की रहने वाली हैं और एक बिजनेसवुमन हैं। वह कोलकाता में एक अपस्केल फैशन स्टोर चलाती हैं। गत 25 मई को दोनों ने कोलकाता क्लब में प्राइवेट तरीके से शादी कर ली। शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+