Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें
Asha Bhosle Grand Daughter Zanai Bhosle: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले आज हमारे बीच में नहीं रहीं। उनके बेटे आनंद भोसले ने रविवार दोपहर को इस बात की पुष्टि की। 92 साल की आशा भोसले पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। आपको बता दें कि शनिवार को दिल और सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शनिवार शाम को उनकी पोती ज़नाई भोसले ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की थी कि 'मशहूर गायिका को थकावट और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, आप सभी उनके लिए दुआ कीजिए।' लेकिन आज सुबह मनहूस खबर आई कि सुरों की मल्लिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

20 भाषाओं में 11,000 से अधिक गाने गाकर 'लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' बनाने वाली आशा अपने पीछे संगीत की एक पूरी विरासत छोड़ गई हैं। पिछले कुछ वक्त से वो अपनी पोती जनाई भोसले के साथ पब्लिल इवेंट में नजर आती थीं, उन्होंने मंच पर अपनी पोती संग कई स्टेज शो भी कर चुकी हैं, दोनों के बीच में बहुत ही खूबसूरत बॉडिंग देखने को मिलती थी। कुछ वक्त पहले दोनों ने मुंबई के बांद्रा में जनाई के जन्मदिन का जश्न मनाया था, इस मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई थीं।

'Zanai Bhosle बहुत ज्यादा सुंदर', सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
लंबे, घने बाल और बड़ी-बड़ी आंखों वाली जनाई बहुत ज्यादा सुंदर और आकर्षक हैं। खास बात यह है कि इतने प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उनकी सादगी और विनम्रता लोगों का दिल जीत लेती है।उनके पहनावे में भारतीय परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Zanai की बहुत सारी तस्वीरें मौजूद हैं। जिस वक्त उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं उस वक्त यूजर्स उन्हें देखकर बुरी तरह से क्रेजी हो गए थे।

Asha Bhosle के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं जनाई भोसले
एक ने लिखा था कि ' ये तो परी है', तो वहीं एक ने लिखा था - 'बेइंतहा खूबसूरत'। आपको बता दें कि जनाई भोसले मशहूर सिंगर आशो भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं, इनकी मम्मी का नाम अनुजा भोसले है। इनकी पढ़ाई लिखाई स्वीटजरलैंड से हुई है और इन्होंने भी संगीत की शिक्षा ली है। इनका एक भाई भी है जिनका नाम Ranjai Bhosle है।

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं Zanai Bhosle
जनाई जल्द ही फिल्म The Pride of Bharat - Chhatrapati Shivaji Maharaj से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह 'महारानी सईबाई भोसले' का किरदार निभाएंगी। हाल ही में उनका नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा गया था।

लेकिन जनाई ने इन अफवाहों को गलत बताते हुए कहा था 'सिराज उनके भाई जैसे हैं, जो भी खबरें फैल रही हैं वो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं।' जनाई ने हमेशा अपनी दादी को अपनी प्रेरणा और शक्ति बताया और कहा था'वो हमेशा अपनी दादी की तरह ऊर्जावान रहना चाहती हैं।'












Click it and Unblock the Notifications