'उसने मुझे नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है' अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने पति कुकू कोहली को लेकर किया खुलासा

'उसने मुझे नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है' अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने पति कुकू कोहली को लेकर किया खुलासा

मुंबई, 20 फरवरी: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपने पति और फिल्म निर्माता कुकू कोहली के बारे में कई बातों का खुलासा किया है। अरुणा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके पति कुकू पहले से शादीशुदा है। अरुणा ईरानी ने बताया कि उनके पति कुकू कोहली ने कभी उन्हें नहीं बताया कि वो पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। अरुणा ईरानी और कुकू की शादी 1990 में हुई थी। अरुणा उस वक्त 40 साल की थी। अरुणा ने बताया कि उनकी और कुकू की लव स्टोरी फिल्म सेट पर बहुत सारे झगड़ों के साथ शुरू हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे जल्द ही एक रोमांस में बदल गया।

 'पता नहीं कैसे हम एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए...'

'पता नहीं कैसे हम एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए...'

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, अरुणा ने एक इंटरव्यू में कहा, ''हम एक-दूसरे से उस फिल्म के दौरान मिले, जिसमें हमने साथ काम किया था। उस फिल्म के दौरान, वह अन्य सभी अभिनेताओं को तब तक इंतजार करवाते थे जब तक कि धर्मेंद्र जी शूटिंग शुरू करने के लिए सेट पर नहीं आ जाते। और मुझे उस पर बहुत गुस्सा आता था क्योंकि मैं उस समय कुछ और फिल्मों में भी काम कर रही थी। इसलिए हमने एक प्यार और नफरत के रिश्ते से शुरुआत की। मैं उससे बहुत परेशान हो जाती थी और वह मुझे दिलासा देता था। उस चक्कर में कैसे लफड़ा हो गया समझ नहीं आया, पता नहीं कैसे हम एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।''

'उसने मुझे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है...'

'उसने मुझे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है...'

अरुणा ने कहा कि वह अपने पति और अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात नहीं करती थीं क्योंकि कुकू कोहली की पहली पत्नी को इन बातों को सुन परेशान हो जाती थी। अरुणा ने कहा, ''जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, रिश्ते में थे, तो उसने मुझे कभी नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा था। इसलिए मुझे उससे प्यार हो गया। इसलिए हमारे रिश्ते के बारे में बात करना अच्छा नहीं लगा क्योंकि वह पहले से ही एक पत्नी और बेटियों का पिता था। अब मैं इसके बारे में बात कर रही हूं क्योंकि उनकी पहली पत्नी का कुछ महीने पहले निधन हो गया है।''

'कुकू ने मुझसे शादी की लेकिन पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया...'

'कुकू ने मुझसे शादी की लेकिन पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया...'

इससे पहले फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ने कुकू के बारे में बात करते हुए कहा था कि, '' उसने मुझसे शादी की थी लेकिन अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। फिर भी हमारी जिंदगी में बहुत शांति है। शादी के पहले ही कुकू ने मुझे कहा था कि हम शादी के बाद एक भी बच्चा नहीं करेंगे।''

अरुणा ईरानी बोलीं- अच्छा हुआ मेरी कोई संतान नहीं है

अरुणा ईरानी बोलीं- अच्छा हुआ मेरी कोई संतान नहीं है

अरुणा ने कहा था, ''आज जब मैं अपने भतीजों और भतीजियों को देखती हूं, तो मुझे खुशी होती है कि मेरी कोई संतान नहीं है। अगर कोई मेहमान घर पर आता और मेरा बच्चा उन्हें नमस्कार नहीं करता या सोफे पर लेटता रहता, जैसा कि आज के बच्चे करते हैं, मेरे साथ ऐसा होता तो मैं परेशान हो जाती। अगर मेरे बच्चे होते और उनका रवैया ऐसा होता तो, पता नहीं मै क्या ही करती। भगवान महान हैं।''

'आज मुझे लगता है कि बच्चा नहीं करने का फैसला सही था...'

'आज मुझे लगता है कि बच्चा नहीं करने का फैसला सही था...'

अरुणा ईरानी ने कहा, ''एक प्रिय मित्र डॉ अजय कोठारी ने मुझे कारण बताया और मुझे कभी मां ना बनने के फैसला लेने में मदद की। उन्होंने कहा, 'यह ठीक है कि आपकी शादी हो गई, आपको साथी की जरूरत है लेकिन एक बच्चे और आपके बीच पीढ़ी के अंतर को संभालना बहुत अधिक होगा'। मुझे विश्वास है कि मेरे दोस्त ने जो मुझे सलाह दी, वो सही थी। अगर मैंने बच्चा किया होता तो आज मैंने और मेरे बच्चे ने एक-दूसरे का दम घोंट दिया होता।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+