खुल गई टीवी के 'राम' अरुण गोविल की पोल, पत्नी को लेकर सरेआम कही ये बात, बोले- मैं अपनी पत्नी से खौफ.....
Arun Govil: रामानंद सागर की 'रामायण' में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर अरुण गोविल इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने एक्टर अरुण गोविल को मेरठ से अपना उम्मीदवार बनाया है।
पत्नी को लेकर अरुण गोविल का चौंकाने वाला खुलासा
फिलहाल टीवी के राम यानी अरुण गोविल ने एक जनसभा के दौरान अपनी शादीशुदा जिंदगी और पत्नी को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने खुद बताया है कि वह अपनी पत्नी से खौफ खाते है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी ठकुराइन से बहुत डरते हैं।

पत्नी श्रीलेखा से डरते हैं अरुण गोविल
अरुण गोविल ने बताया है कि पत्नी के नाराज होने पर वह उसे मनाने के लिए क्या क्या करते हैं। साथ ही वो जनता को खुश करने के लिए भी क्या कर सकते हैं। अरुण गोविल ने अपनी लाइफ की दिलचस्प बातें लोगों के साथ शेयर की हैं।
अरुण गोविल ने कहा- मैं पत्नी को मना लेता हूं
जानकारी के अनुसार अरुण गोविल की पत्नी का नाम श्रीलेखा गोविल है। वह पिछले कई सालों से अपने पति के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी हैं। वहीं एक जनसभा के दौरान अरुण गोविल ने बताया कि उनकी वाइफ के गुस्सा करने या नाराज होने पर वह उन्हें मनाने के लिए क्या-क्या करते हैं।
मेरठ की जनसभा में अरुण गोविल का बयान
अरुण गोविल ने मेरठ में हुई जनसभा में कहा है- मेरी पत्नी चौहान ठाकुर हैं। जब कभी वह नाराज होती हैं तो ठकुराइन का गुस्सा मुझे ही झेलना पड़ता है, लेकिन मैं उन्हें मना लेता हूं। ऐसे ही मैं आपको भी मनाऊंगा और मुझे यकीन है कि आप सभी मान जाएंगे। अरुण गोविल के इस बयान की जोरो से चर्चा हो रही है।
जनसभाओं में नजर आ रही हैं श्रीलेखा
आपको बता दें कि टीवी के राम यानी अरुण गोविल इस समय मेरठ में जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं। इस समय अरुण गोविल के साथ उनकी पत्नी श्रीलेखा भी नजर आ रही हैं। श्रीलेखा भी पति के साथ जनसभाओं में मौजूद रहती हैं।
अरुण गोविल का एक्टिंग करियर
66 वर्षीय अरुण गोविल का जन्म मेरठ में ही हुआ था और वो वहीं से बीजेपी के उम्मीदावर हैं। अरुण गोविल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रामानंद सागर के सुपरहिट धार्मिक सीरियल 'रामायण' में श्रीराम का ऐसा किरदार निभाकर की थी। उसके बाद अरुण गोविल कई टीवी सीरियल्स में नजर आए थे।
अरुण गोविल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अरुण गोविल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में नजर आ चुके हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया था जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। अब वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह श्रीराम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications