मैंने कई बार देखा है कि... 'रामायण' में रणबीर कपूर के किरदार पर टीवी के 'श्रीराम' का बड़ा बयान

Arun Govil reacts on Ranbir Kapoor Role: साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' ने दर्शकों के सामने कुछ समय पहले घुटने टेक दिये थे। फिल्म रिलीज के वक्त बिदु दारा सिंह ने इसे डायरेक्टर ओम राउत की सबसे बड़ी गलती बताया था। अब जब नितेश तिवारी की 'रामायण' जबरदस्त चर्चा में है तो टीवी के श्रीराम यानी अरुण गोविल ने भी इसमें किरदारों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

खबरे हैं कि नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। अब रणबीर के इसी रोल को लेकर श्रीराम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल ने अपना रिएक्शन दिया है। रणबीर कपूर इस किरदार में जान फूंक पाएंगे या फिर नहीं, इसपर अरुण गोविल ने क्या कहा, चलिये जानते हैं।

Ranbir Kapoor as ram

अरुण गोविल ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में वो जगह बनाई है, जिसे रिप्लेस कर पाना लगभग नामुमकिन सा है। एक्टर ने श्रीराम का किरदार निभाकर इस रोल में ही जान फूंक दी थी। ऐसे में रणबीर इस किरदार को कितनी अच्छी तरह निभा पाते हैं, ये तो फिल्म में ही पता लग पाएगा। इस बीच टीवी के श्रीराम यानी अरुण गोविल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है या फिर नहीं, ये तो समय ही बताएगा। पहले से कुछ कहा नहीं जा सकता किसी के बारे में।

एक्टर ने आगे कहा कि जहां तक रणबीर का सवाल है, वे एक अच्छे एक्टर हैं। वे एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं। जितना मैं जानता हूं, वे बहुत संस्कारी बच्चे हैं। उनके अंदर नैतिकता, संस्कार और संस्कृति है। मैंने कई बार उन्हें देखा है और मुझे यकीन है कि वे अपने लेवल का बेस्ट देंगे और इस रोल को अच्छी तरह से दिखाने की कोशिश करेंगे।

बताते चलें कि रामायण की कास्ट को अभी फाइनल किया जाना है। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है। फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर की बात करें ते एक्टर को फैंस श्रीराम के रोल में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+