'ऐसा राजा तो पागल हो जाएगा...' अयोध्या में BJP की हार के बीच वायरल हो रहा अरुण गोविल का वीडियो, क्यों कहा ऐसा?

Arun Govil Video: इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सिनेमा जगत के दिग्गज सितारों को मैदान में उतारा था। हालांकि कई सितारे पार्टी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और कई सितारों ने शानदार जीत हासिल की। इस कड़ी में हेमा मालिनी, कंगना रनौत और अरुण गोविल जैसे चेहरे शामिल थे। हेमा और कंगना को अच्छे खासे वोटों से जीत मिली। वहीं अरुण गोविल कम ही वोटों के अंतर से जीते। इस बीच अयोध्या की जनता के रवैये को लेकर अरुण गोविल का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

सफल रहा भाजपा का दांव मगर...
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम के किरदार में जान फूंक दी थी। उनके सिवा शायद ही कोई और होता, जो इस किरदार को बखूबी निभा पाता। सिनेमा में तो अरुण गोविल का डंका खूब बजा मगर फिर उन्होंने राजनीतिक पारी भी खेली। साल 2024 के लोकसभा चुनावों में मथुरा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अरुण गोविल पर दांव खेला और ये दांव सफल भी रहा।

Arun Govil

वायरल हो रहा टीवी के 'राम' का वीडियो
हालांकि अयोध्या सीट भाजपा के हाथ नहीं लग सकी। इस बीच सोशल मीडिया पर अरुण गोविल की जीत और अयोध्या में भाजपा की शिकस्त के बीच एक्टर का रामायण के सेट का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में प्रभु श्रीराम बने अरुण गोविल अयोध्या की जनता के बारे में बात कर करते हुए नजर आ रहे हैं।

'जनता से बड़ा निर्दयी कोई नहीं...'
अरुण गोविल इस क्लिप में कहते हुए सुने जा सकते हैं कि सीते तुम इस जनता को नहीं जानती। जनता से बड़ा स्वार्थी और निर्दयी कोई नहीं होता। अपने स्वार्थ के लिए वो राजा से उसके रक्त की अंतिम बूंद भी मांग लेती है। मगर जब बात राजा के हित की आती है तो वो क्षण भर में राज्य से मुंह फेर लेती है।

अयोध्या से जोड़कर देख रहे लोग
लोगों की बातें अगर राजा को सुननी पड़ें, तो वो न्याय कर ही नहीं सकता। ऐसा राजा तो पागल हो जाएगा। अब अरुण गोविल के इस पुराने वीडियो को लोग अयोध्या में भाजपा की करारी हार से जोड़ते हुए देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस क्लिप को खूब रीशेयर कर रहे हैं।

देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+