प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या क्यों पहुंचे रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण? क्या है वजह?
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। जिसके लिए आम जनता से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी हस्तियां काफी उत्साहित हैं। अयोध्या में राम मंदिर के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के लिए टीवी के राम,सीता और लक्ष्मण पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जोरों-शोरों से तैयारी चल रही है। इस खास दिन के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता भी भेजा गया है। वहीं इस बीच रामायण में भगवान राम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल, माता सीता के किरदार में दिखीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में नजर आए सुनील लहरी राम मंदिर पहुंचे।

तीनों को यूं एकसाथ देखकर फैंस को भगवान राम, माता सीता औऱ लक्ष्मण की याद आ गई। ये नजारा देख फैंस खुशी से झूम उठे। वीडियो में दीपिका चिखलिया ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने अपना सिंपल मेकअप लेकर लुक कंप्लीट किया था। वहीं अकुण गोविल और सुनील लहरी पीले रंग का कुर्ता पहने राम नगरी पहुंचे।
वीडियो में तीनों एक्टर्स के आसपास काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इन तीनों को यूं एकसाथ देखकर फैंस भावुक हो गए। वहीं फैंस ने दारा सिंह को काफी मिस किया। जिन्होंने रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाई थी। जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहे।
इस वीडियो को देखकर फैंस को कई सालों बाद एक बार फिर टीवी के राम-सीता की याद आ गई। बता दें कि, अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और आयुष्मान खुराना जैसे सितारे शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications