'मामा मुझसे भी बात नहीं करते..' गोविंदा-कृष्णा के झगड़े का भांजी आरती सिंह भी भुगत रहीं नतीजा

मुंबई, 25 सितंबर: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच में चल रहा वॉर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। हालांकि विवाद पुराना है, लेकिन हाल ही यह झगड़ा गोविंदा के अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कपिल शर्मा के शो में आने से पहले एक बार फिर चर्चाओं में आ गया, जब कृष्णा ने एपिसोड का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया था। वहीं अब इस पूरे झगड़े पर कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा का भांजी आरती सिंह ने भी अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस आरती सिंह के मुताबिक गोविंदा-कृष्णा की लड़ाई में वो भी पिस रहीं हैं।

कृष्णा की पत्नी ने दिया था करारा जवाब

कृष्णा की पत्नी ने दिया था करारा जवाब

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच में चल रहा ये झगड़ा दोनों का ना होकर पूरी फैमिली का हो गया है। हालांकि जहां कृष्णा अपने मामा-मामी के खिलाफ बोलने से बचते हैं, लेकिन उनकी पत्नी कश्मीरा शाह कोई मौका नहीं छोड़ती। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयान पर बोलते हुए कश्मीरा ने उनको पहचाने से भी इनकार कर दिया था। जब सुनीता ने कहा था कि वो कभी उसका चेहरा नहीं देखता चाहती।

आरती ने बताया मामा की फैमिली से बातचीत बंद

आरती ने बताया मामा की फैमिली से बातचीत बंद

वहीं अब इस झगड़े को लेकर कृष्णा की बहन आरती सिंह का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच चल रहे इस विवाद में उनको भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। आरती ने कहा कि मामा गोविंदा और उनके परिवार ने बोलचाल बंद कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में आरती ने कहा कि उनके बीच में जो भी झगड़ा चल रहा है उसका नतीजा मैं भी भुगत रही हूं। चीची मामा और उनकी फैमिली मुझसे बात तक नहीं करती।

अगर मामा ने माफ किया तो...

अगर मामा ने माफ किया तो...

इंटरव्यू में आरती ने साफ कहा कि गोविंदा ने उनसे भी अपना संपर्क पूरी तरह से कट कर लिया है। इसी के साथ कृष्णा को लेकर उन्होंने कहा कि अब भाई को माफ करना मामा के ऊपर है। आरती ने कहा कि जल्द ही हम अच्छे वक्त में वापस लौट सकते हैं। मैंने इसके बारे में कृष्ण से बात की थी और अब यह सब मामा पर है कि वह उन्हें माफ कर दें।

'मैं दोनों के बीच में पीस रही हूं'

'मैं दोनों के बीच में पीस रही हूं'

आरती सिंह ने कहा कि एक कहावत है कि गेहूं के साथ घुन भी पीस जाता है। वैसे ही दोनों के बीच में पीस रही हूं। अब यह सारी बात मामा गोविंदा के ऊपर है कि वो कृष्णा को माफ करते हैं या नहीं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ये विवाद सुलझेगा और पहले की तरह दोनों फैमिली साथ होगी। आपको बता दें कि साल 2016 के बाद से ही कृष्णा और गोविंदा के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। कश्मारी शाह के एक ट्वीट के बाद इस विवाद ने इतना गहरा रूप ले लिया कि अब बात बनने से ज्यादा बिगड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+