गोविंदा-कृष्णा अभिषेक के झगड़े पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरा इससे कोई मतलब नहींं'
Arti Singh On Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्ण अभिषेक के बीच का झगड़े के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन इस झगड़े को दरकिनार कर गोविंदा अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए थे। अब हाल ही में आरती ने मामा और भाई के झगड़े को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
पारस छाबरा के पॉडकास्ट में आरती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के झगड़े के बीच वह कभी शामिल नहीं हुई। गोविंदा उनसे काफी ज्यादा प्यार करते हैं और उन्होंने हमेशा से अपनी भांजी आरती का ध्यान रखा है।

आरती सिंह ने गोविंदा के शादी में शामिल होने को लेकर कहा कि, ''मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से हुई कि मेरे मामा शादी में आए थे। वह भले ही थोड़े समय के लिए आए, लेकिन वह आए। मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि बहुत दिनों बाद हम सभी लोग एकसाथ मिले। जैसे ही मैंने उसे देखा, मैं बहुत ज्यादा खुश हो गई थी। हालांकि हम दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।"
आरती सिंह ने आगे कहा कि, 'सभी जानते हैं कि मैं उनसे बेहद प्यार करती हूं। मैं हमेशा सबसे कहती थी कि मेरा मतलब है, उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा है. और उन्होंने मुझसे बहुत प्यार किया है। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है। इसलिए, मैं उसमें कभी शामिल नहीं थी। जो कुछ भी हुआ, मैं कभी उसका हिस्सा नहीं थी।'
बता दें कि, पिछले 8 सालों से कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच झगड़ा चल रहा है। जब भी गोविंदा को गेस्ट के रूप में 'द कपिल शर्मा शो' बुलाया गया है जो कृष्णा अभिषेक शो में शामिल नहीं हुए। हालांकि साल 2023 में खबर आई थी कि दोनों ने अपने बीच सारे मनमुटाव खत्म कर वापस बातचीत शुरू कर ली।












Click it and Unblock the Notifications