भाई के सामने ही आरती सिंह ने पति के साथ की ऐसी हरकत, मामा गोविंदा को भी आ जाएगी शर्म, वीडियो हुआ वायरल
Arti Singh Video: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने बीते दिनों मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की है। शादी के बाद अब आरती सिंह अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही है। कुछ समय पहले वह पति के साथ कश्मीर की वादियों में मस्ती करती नजर आ रही थीं तो अब वह पूल में हॉट अंदाज में नजर आई हैं।
स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं आरती सिंह
गर्मियों के इस मौसम में स्विमिंग पूल में मस्ती करने के दौरान आरती सिंह के साथ उनके भाई और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी मौजूद थे। सभी लोगों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पूल से आरती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति दीपक चौहान के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनके अलावा पति दीपक, भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह भी नजर आ रही हैं। वीडियो में कश्मीरा और कृष्णा के दोनों बच्चे भी देखने को मिल रहे हैं।
आरती ने खास अंदाज में मनाया भाई कृष्णा का जन्मदिन
इस वीडियो को शेयर करते हुए आरती सिंह ने कैप्शन में लिखा है- हंसी प्यार खुशी...शानदार जन्मदिन समारोह। इसके आगे आरती ने ढेर सारी हार्ट इमोजी भी लगाई है। आपको बता दें कि गत 30 मई 2024 को कृष्णा का जन्मदिन था। इस दौरान सभी ने साथ मिलकर जमकर मस्ती की थी।
पूरे परिवार ने पूल में की जमकर मस्ती
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने पति और परिवार के साथ आरती सिंह बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। भाई का जन्मदिन उन्होंने खास तरीके से मनाया है। कृष्णा के जन्मदिन के मौके पर आरती, कश्मीरा और दीपक सब एक साथ मौजूद थे। सभी लोगों ने अंधेरी रात में पूल में जमकर मस्ती की।
पति के कंधे पर बैठी नजर आईं आरती सिंह
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह अपने पति के कंधे पर बैठी हुई हैं। इस दौरान मस्तीभरे अंदाज में दीपक ने आरती को कंधे पर बैठाकर वापस पूल में गिरा भी दिया। इस वीडियो में कई पलों की झलक एक साथ देखी जा सकती है। हालांकि कई लोगों को ये वीडियो बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने आरती को जमकर किया ट्रोल
लोगों की मानें तो आरती सिंह ने भाई के सामने पति के साथ अच्छी हरकत नहीं की है। उन्हें भाई और उनके परिवार का लिहाज करना चाहिए था। इस बात को लेकर लोग आरती सिंह और उनके पति को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान ने गत 25 अप्रैल 2024 को ही शादी की है। आरती सिंह न सिर्फ कृष्णा अभिषेक की बहन हैं बल्कि बॉलीवुड के दमदार एक्टर गोविंदा की भांजी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications