Nitin Desai:स्टूडियो का निकला दिवाला और 185 करोड़ का कर्ज, ये है नितिन देसाई के सुसाइड की इनसाइड स्टोरी

Nitin Desai No More: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 2 अगस्त की सुबह मुंबई के एनडी स्टूडियो आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने लगभग रात के 3.30 बजे मौत को गले लगाया। अब इस खबर से बॉलीवुड जगत को बड़ा झटका लगा है।

नितिन देसाई की मौत के बाद इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। जिसे जानकर उनके फैंस भी दंग रह जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि वह लंबे समय आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। अब खबर आ रही है कि नितिन देसाई ने साल 2016 में एक कंपनी से 185 करोड़ का लोन लिया था। ये कर्ज उन्होंने एडलवाइस कंपनी को देना था जिसे वह चुका नहीं पाए।

Nitin Desai

ऐसे में साल 2020 में यह लोन ना चुकाने की वजह दोगुना हो गया। दावा यह भी किया जा रहा है कि नितिन देसाई ने इस लोन को चुकाने के लिए अपनी जमीन और कई दूसरी प्रोपर्टीज को गिर्वी रखा था। इस कर्जा की वजह वह बोझ तले दब गए थे और काफी टेंशन में आ गए थे। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपने ही स्टूडियो में सुसाइड कर लिया।

अब इस मामले में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े जो कि नितिन देसाई के खास दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि, "मैं अक्सर उनसे इस मामले में बात करता था और उन्हें सलाह देता था कि कैसे अमिताभ बच्चन ने भारी नुकसान का सामना किया और फिर से जीवन की नई शुरूआत की। हमने उनसे कहा था कि वह नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। यह है उनकी मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैंने उनसे दो दिन पहले ही बात की थी।"

बता दें कि नितिन देसाई पिछले 20 साल से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने अपने करियर में ना सिर्फ डायरेक्ट किया है बल्कि वह एक बेहतरीन अभिनेता भी रहे हैं। उन्होंने लगान, देवदास जैसी सुपरहिट फिल्मों में कला निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने साउथ सिनेमा में भी कई फिल्मों के लिए काम किया है। फिलहाल सोशल मीडिया के जरिए सभी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+