क्या बिग बॉस फेम अर्शी खान पाकिस्तानी हैं, खुद बताई सच्चाई, अफगानिस्तान से जुड़ी हैं जड़ें
मुंबई, 19 अगस्त। लोकप्रिय टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस से सुर्खियों में आईं अर्शी खान ने अपनी नागरिकता पर उठ रहे सवालों पर दुख जाहिर किया है। अर्शी ने ट्रोलर्स द्वारा उन्हें पाकिस्तान कहे जाने का भी दर्द बयां किया है। बिग बॉस के शो पर अर्शी खान ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था, उनका परिवार अफगानिस्तान से हिन्दुस्तान आ गया था।

ट्रोलर्स को दिया जवाब
जिस तरह से अर्शी खान को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स पाकिस्तान कहते हैं उसका अब अर्शी ने खुलकर जवाब दिया है। अर्शी ने कहा कि ट्रोलर्स को लगता है कि मैं पाकिस्तानी नागरिक हूं। लोग अक्सर मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। वो मुझे मेरी नागरिकता को लेकर मुझपर निशाना साधते हैं और मुझे ट्रोल करते हैं। लोगों को लगता है कि मैं पाकिस्तान की हूं, लेकिन ऐसा नहीं मैं भारतीय नागरिक हूं। लोगों की ट्रोलिंग की वजह से मेरे काम पर भी असर पड़ता है।

पाकिस्तान कहे जाने का दर्द बयां किया
एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने कहा कि जब लोग जबरन मुझे सोशल मीडिया पर टार्गेट करते हैं और मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करके मुझपर निशाना साधते हैं तो इससे मेरे काम पर असर पड़ता है। लोगों को यह गलतफहमी है कि मैं पाकिस्तान नागरिक हूं जोकि भारत में रहती है। इस भ्रम की वजह से मेरा काम प्रभावित होता है और मुझे कम काम मिलता है।

मेरे पास सभी भारतीय पहचान पत्र मौजूद
अपने कटु अनुभवों को साझा करते हुए अर्शी ने कहा कि यह मेरे जीवन के यह बहुत ही मुश्किल अनुभव हैं। मैं हमेशा के लिए इस बात को साफ कर देना चाहती हूं कि मेरे पास भारतीय सरकार द्वारा अधिकृत पहचान के सभी पत्र मौजूद हैं। मैं हर तरह से भारतीय हूं, मैं पाकिस्तान से नहीं हूं, बल्कि मैं पूरी तरह से भारत की हूं और भारतीय नागरिक हूं। लिहाजा इस विषय में किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए।

अफगानिस्तान को लेकर चिंतित अर्शी
इसके अलावा अर्शी खान ने कहा कि मैं अफगानी पठान हूं, मेरा परिवार युसुफ जहीर पठान समुदाय से आता है। मेरे दादा अफगानिस्तान से विस्थापित होकर भोला आए थे, वह यहां जेलर थे। मेरी जड़े अफगानिस्तान में हैं लेकिन मैं भारत की नागरिक हूं। गौर करने वाली बात है कि अफगानिस्तान इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहा है। तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद तालिबान के हालात काफी तनावपूर्ण हैं, लोग तालिबान को छोड़कर दूसरे देश जाने की कोशिश कर रहे हैं।

मैं अफगानी महिला होती तो डर से चीख रही होती
इससे पहले एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने कहा था कि मेरा जन्म अफगानिस्तान में हुआ था लेकिन बाद में हम भारत आ गए थे। हमारा पूरा परिवार भारत आ गया था। मैं अफगानिस्तान में तालिबान की वजह से महिलाओं को लेकर काफी चिंतित हूं। अगर तालिबान का शासन अफगानिस्तान में आता है तो वहां के हालात महिलाओं के लिए काफी मुश्किल हो जाएंगे। मैं अफगानी पठान हूं। तालिबान शासन को सोचकर मैं डर जाती हूं और मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हालांकि मेरा जन्म अफगानिस्तान में हुआ था लेकिन अगर मैं इस वक्त अफगानिस्तान की महिलाओं में से एक होती तो मैं डर के मारे चीख रही होती।

फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत
अर्शी खान जब सिर्फ चार साल की थीं तो वह अपने परिवार के साथ भारत आ गई थीं। अर्शी ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में तमिल फिल्म मल्ली मिष्ठू से की थी। इसके बाद बिग बॉस के 11वें सीजन में अर्शी खान नजर आई थीं। इस सीजन में अर्शी खान के साथ शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता भी थे। बिगा बॉस 11 के बाद एक बार फिर से अर्शी खान की बिग बॉस 14 में चैलेंजर के तौर पर वापसी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications