'कहीं मुझे गालियां दी तो..', जब जया बच्चन से मिलने से पहले डरे हुए थे अरशद वारसी, साझा किया अनसुना किस्सा
Arshad Warsi Jaya Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी की असुर 2 में जबरदस्त एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जया बच्चन संग हुई पहली मुलाकात को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
अरशद वारसी को जब मिला था फिल्म का ऑफर
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में अरशद वारसी ने अपने करियर के शुरूआती दिनों को याद किया। एक्टर ने बताया कि, डायरेक्टर जॉय ऑगस्टीन ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया था। जो कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी के लिए बन रही थी। तब जॉय ने अरशद वारसी को कुछ तस्वीरें भेजने को कहा था।

जया बच्चन से डरते थे एक्टर
अरशद वारसी तब जॉय की तस्वीरें मांगने से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि, मेरे साथ ऐसा मत करो यार मैं एक्टिंग नहीं कर सकता। इसके बाद उन्हें खुद जया बच्चन का फोन कॉल आया और उन्होंने अरशद को अपने ऑफिस आने के लिए कहा। एक्टर को इस बात का डर सताने लगा कि कहीं जया उन्हें फिल्म से बाहर ना निकाल दें।
'मुझे लगा कहीं नौकरी से ना निकाल दें'
अरशद वारसी ने कहा कि, 'मुझे लगा कि वह मुझे नौकरी से निकाल देंगी! मैंने सोचा, 'हम्म जया बच्चन, चलो वही नौकरी से निकाल दें, क्यों नहीं, अमिताभ बच्चन की बीवी हैं!' इनके मुंह से दो-चार गालियां अच्छी लगेंगी, यह मेरे जीवन की एक कहानी बन जाएगी। मुझे लगातार यही लग रहा था कि वह मुझे निकाल देंगी। हालांकि जब अरशद वारसी उनसे मिलने गए तो इसके बिल्कुल विपरीत हुआ।
जया से मिलने ऑफिस पहुंचे थे एक्टर
अरशद वारसी ने आगे बताया जब जया बच्चन से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे तो एक्ट्रेस ने उनसे पूछा क्या वह हिंदी बोलते हैं? हालांकि एक्टर अंग्रेजी में जवाब देते रहे, हां मैं बोलता हूं। मैं बहुत घबरा गया था। फिर जया बोलीं, 'तुम यह फिल्म कर रहे हो।' यह सुनते ही मैं मर गया! मैंने कहा अब तो सब खत्म।'












Click it and Unblock the Notifications