क्या Asur season 3 आएगा और कब होगा रिलीज? धनंजय राजपूत यानी अरशद वारसी ने बताया प्लान

Will There Be Asur Season 3: असुर सीजन 2 के हिट होते ही असुर-3 कब आने वाली है, इसकी चर्चा होने लगी है। असुर-3 पर अब शो के अभिनेता अरशद वारसी ने बात की है।

Will There Be Asur Season 3

Asur Season 3: वेब सीरीज 'असुर' का दूसरा सीजन 'असुर 2' भी हिट हो गया है। दर्शक 'असुर 2' की भी काफी प्रशंसा कर रहे है। अरशद वारसी, बरुन सोबती, रिधि डोगरा और विशेष बंसल अभिनीत असुर- 2 पहले की तरह अपनी दमदार स्टोरी और शानदार एक्टिंग की वजह से चर्चाओं में हैं। इस सीजन में भी अरशद वारसी के एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफें की हैं।

असुर- 2 में अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने धनंजय राजपूत का किरदार निभाया है। फिलहाल अरशद वारसी अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा बटोरने में व्यस्त हैं। दर्शक काफी लंबे समय से सीरीज का इंतजार कर रहे थे। अब असुर- 2 देखने के बाद लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि क्या असुर- 3 भी जल्द आने वाली है। इन सवालों के जवाब अरशद वारसी ने दिए हैं।

टेली चक्कर के मुताबिक अरशद वारसी ने असुर- 3 के आने के हिंट दिए हैं। अरशद वारसी ने कहा, ''मैं आपको ईमानदारी से एक बात बताता हूं, जब मैंने असुर-1 किया था, हमने कभी असुर-2 करने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन, जब मैंने शूटिंग खत्म की तो मैंने शो के लेखक गौरव से कहा कि आप समझते हैं कि यह बहुत अच्छा है, लोग और देखना चाहेंगे और वह हुआ, हमने सीजन-2 किया।''

अरशद वारसी ने आगे कहा, ''...और जब हम असुर के सीजन 2 की शूटिंग कर रहे थे तो मैंने राइटर गौरव से कहा कि आप अभी से 3 लिखना शुरू करे दें। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि उन्होंने असुर के सीजन 3 के बारे में सोचा होगा। क्योंकि यह लिखने के लिए आसान स्क्रिप्ट नहीं है, इसमें बहुत समय और रिसर्च लगता है।''

Will There Be Asur Season 3

अरशद वारसी ने कहा, ''अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं तो असुर का तीसरा सीजन भी करना चाहता हूं। मैं बतौर ऑडियंस भी तीसरा पार्ट देखना चाहता हूं। मैं शो का फाइनल अंत देखना चाहता हूं। इसका निष्कर्ष देखना चाहता हूं, मैं देखना चाहता हूं कि लोगों को कौन मार रहा है।''

असुर सीजन 2 पर क्या बोले अरशद वारसी?

असुर सीजन 2 की शानदार प्रतिक्रिया पर अरशद वारसी ने कहा, ''मैं बस यही चाहता था कि लोग इसे पसंद करें। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि पूरी कास्ट, ऐसा चाहती थी कि लोग इसे देखें। सभी ने बहुत अच्छा काम किया है और यही एक बेस्ट तरीका है, जब सभी विभाग अपना काम करते हैं, तो चीजें काम करती हैं। वही प्रोडक्ट जनता को पसंद आता है।''

Will There Be Asur Season 3

अरशद वारसी ने कहा, ''मुझे इस शो के लिए बहुत सराहा गया है। मैं जनता का शुक्रिया करना चाहता हूं। एक ने मेरी तारीफ में कहा है, '' मेरी वजह से इस पूरे शो में जान आ गई है।'' लेकिन, मुझे खुशी है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं और मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरे काम का आनंद लिया है क्योंकि यह आसान सीरीज नहीं है, यह सच में बहुत मुश्किल है। इसलिए, जब लोग इसे पसंद करते हैं तो यह आपको अच्छा महसूस होता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+