धोखाधड़ी मामले में जरीन खान के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरेंट, कोलकाता के एक इवेंट से जुड़ा है मामला

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जरीन खान भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन इस समय वह सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि कोलकाता की एक अदालत ने कथित धोखाधड़ी के एक मामले में गत 17 सितंबर 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरेंट जारी किया है। उनके खिलाफ साल 2018 में एक मामला दर्ज किया गया था।

जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरेंट
मामले में जांच अधिकारी ने कोलकाता की सियालदह अदालत के सामने जरीन खान के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। हालांकि जरीन खान ने न तो जमानत के लिए अपील की है और न ही वह कोर्ट के सामने पेश हुई हैं। उनके बार-बार अदालत में पेश न होने के चलते ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरेंट जारी किया गया है।

zareen khan

जरीन खान ने मामले में नहीं दी कोई सफाई
वहीं गिरफ्तारी वॉरेंट के बारे में पूछे जाने पर जरीन खान ने कहा कि उन्हें इस मामले पर किसी को कोई सफाई नहीं देनी है। जरीन खान ने कहा- मुझे यकीन है कि इस बता में कोई सच्चाई नहीं है। मैं भी हैरान हूं और अपने वकील से इस बारे में पूछताछ कर रही हूं। आप मेरे पीआर से बात कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस जरीन खान को साल 2018 में कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समारोह के दौरान परफॉर्म करना था लेकिन वह इवेंट में नहीं पहुंची थीं।

जरीन खान और उनके मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इवेंट आयोजकों में से एक शख्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और उनके मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था। जरीन खान उस समय पूछताछ के लिए आई थीं और उन्होंने आयोजकों द्वारा गुमराह किए जाने का दावा भीकिया था। जरीन खान ने कहा था कि आयोजकों ने उन्हें बताया था कि बंगाल की मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज मंत्री उस समारोह में शामिल होने वाले थे।

कोर्ट में पेश नहीं हुईं जरीन खान
जरीन खान ने कहा था- बाद में मेरी टीम को पता चला कि ये कोलकाता में एक छोटे स्तर का इवेंट था। उन्होंने ये भी कहा था कि फ्लाइट टिकट और रहने को लेकर गलत बातें बताई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अचनाक ये शो छोड़ना पड़ा था। पुलिस ने बताया कि जरीन खान ने शो के आयोजकों के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में मामला भी दायर किया था। जांच के बाद उनके और उनके मैनेजर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+