4 बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं अरमान मलिक की पत्नियां, पायल की फिलीपिन ट्यूब में बने थे कैंसर के कीड़े
Armaan Malik wives miscarriage: अरमान मलिक की पत्नियां इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन दोनों के लिए ही बच्चा कंसीव करना इतना भी आसान नहीं था।

Armaan Malik wife miscarriage: यूट्यूबर अरमान मलिक हर वक्त सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले दो पत्नियों के चलते और फिर अब उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर एक्टर खूब चर्चा में बने हुए हैं। खबर है कि एक्टर की एक पत्नी को जुड़वा बच्चे होने वाले हैं। ऐसे में एक्टर एक साथ तीन बच्चों के पिता बनने जा रहे हैं। एक्टर के घर में एक साथ तीन-तीन खुशियां आ रही हैं। एक्टर की पहली पत्नी पायल दूसरी बार मां बनेंगी जबकि कृतिका पहली बार मां बनने जा रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अरमान की पत्नियों के लिए ये प्रेग्नेंसी इतनी आसान नहीं है। इससे पहले दोनों ही एक बार नहीं बल्कि चार बार मिस्कैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। इस बात का खुलासा यूट्यूबर ने खुद एक बार अपने चैनल के जरिये किया था।
फिर सुर्खियों में अरमान मलिक
अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन वो और उनकी दोनों बीवियां साथ में रील्स शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैंस का भी खूब प्यार मिलता है। एक साथ घर में तीन-तीन खुशियां आने वाली हैं। जिसके लिए एक्टर और दोनों पत्नियां जोरों-शोरों से तैयारियां भी कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अरमान मलिक की पत्नियों के लिए प्रेग्नेंसी इतनी भी आसान नहीं थी। दोनों की प्रेग्नेंसी के स्ट्रगल की कहानी आपको भावुक कर देगी।

आसान नहीं थी पत्नियों की प्रेग्नेंसी
सबसे पहले बात करते हैं अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका की। जो अपनी पहली प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। कृतिका पहली बार मां बनने जा रही हैं। ऐसे में ये पल उनके और अरमान के लिए बेहद खास है। दोनों काफी खुश भी हैं। और हों भी कैसे ना... बड़ी मशक्कतों के बाद कृतिका को मां बनने का सुख मिलने जा रहा है। जी हां! कृतिका के लिए ये प्रेग्नेंसी कभी भी इतनी आसान नहीं थी। वे एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि पूरे तीन बार मिस्कैरेज का दर्द झेल चुकी हैं।

3 बार कृतिका का हुआ मिसकैरेज
अपने एक व्लॉग में खुद पायल और कृतिका ने अपने मिसकैरेज का खुलासा किया। व्लॉग के अनुसार, कृतिका के 3 मिसकैरेज हो चुके हैं। उन्हें बच्चा कंसीव करने में दिक्कत नहीं हुई, बल्कि ओवरी का कमजोर होना एक बहुत बड़ा कारण बना। डॉक्टर्स ने साफ कहा कि बिना ट्रीटमेंट के उन्हें कंसीव नहीं करना चाहिए। इसके बाद आखिरकार ट्रीटमेंट के बाद ही उनकी हालत में सुधार हुआ। अब कृतिका बहुत ही जल्द पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं।
पायल को आई ये दिक्कतें
अरमान की पहली पत्नी पायल की बात करें, तो एक बार वे भी मिस्कैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। उन्हें अपनी पहली प्रेग्नेंसी में काफी दिक्कतें आई थीं। मिसकैरिज के बाद सफाई कराई, तो डॉक्टरों ने फिलीपिन ट्यूब में कुछ छोड़ दिया, जिसके बाद वहां कैंसर के कीड़े बन गए। इसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। फिर खबर मिली कि वे कभी भी मां नहीं बन सकतीं। इसके बाद फाइनली साल 2016 में पायल ने एक बेटे को जन्म दिया। अब दोनों पत्नियां साथ में प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications