'इनका ड्रामा ही ना खत्म हो रहा', अरमान मलिक की दोनों बीवियां कमरे में भिड़ीं, क्या थी वजह?
अरमान मलिक किसी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आए थे, जहां उनकी दोनों पत्नियों में बहस हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा।


यूट्यूबर अरमान मलिक पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा फेमस हुए हैं। इसकी वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। उन्होंने दो शादियां की हुई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनकी दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं, जिसके बाद उनको काफी ट्रोल किया गया। हालांकि उनका परिवार कई बार ये साफ कर चुका है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। (वीडियो-नीचे)

दोनों में हो गया झगड़ा
अरमान की दोनों पत्नियों के नाम कृतिका और पायल मलिक हैं। वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहां पर तीनों की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। हैरानी की बात ये है कि कृतिका और पायल में बहुत प्यार है। वो दोनों एक-दूसरे की काफी ज्यादा केयर करती हैं, लेकिन हाल ही में उनके बीच झगड़ा हो गया।

होटल का वीडियो डाला
दरअसल हाल ही में अरमान अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली किसी प्रोग्राम में शामिल होने आए थे। उन्होंने एक बड़े होटल में स्टे किया, लेकिन वहां पर कमरे में उनकी दोनों पत्नियां आपस में भिड़ गईं। कृतिका ने इसका वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया। जिसमें वो दोनों कमरे के अंदर बहस करती नजर आ रहीं।

पायल रूम छोड़कर गईं
कुछ ही देर में पायल को इतना गुस्सा आया कि वो कमरा छोड़कर चली गईं। इसके बाद उनके फैन्स झगड़े की वजह पता लगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वीडियो में उसका जिक्र नहीं था। वैसे दोनों के लिए ये आमबात है। उनके बीच में कभी-कभी अनबन हो जाती है, लेकिन बाद में वो नार्मल हो जाती हैं।

लोगों ने फिर किया ट्रोल
वैसे इस वीडियो के लिए भी लोगों ने दोनों को खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि इन लोगों का तो ड्रामा ही ना खत्म हो रहा। आखिर कैमरा ऑन करके कौन लड़ाई करता है। एक अन्य ने लिखा कि ये सब पब्लिक को बेवकूफ बना रहे, सभी इनको अनफॉलो कर दें तो इनका दिमाग सही हो जाए।

दिसंबर में किया था ये ऐलान
9 दिसंबर 2022 को अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब पर 13 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें कृतिका के बताया कि अरमान मलिक की पहली वाइफ पायल जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही हैं। आपको बता दें कि अरमान मलिक ने 2022 में पायल मलिक से शादी की थी। इस कपल का एक बच्चा भी है। इसके छह साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद अरमान मलिक ने 2018 में कृतिका मलिक के साथ शादी कर ली। अब दोनों प्रेग्नेंट हैं और अरमान के साथ हैप्पी लाइफ जी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications