फिर बुरे फंसे अरमान कोहली, कोर्ट ने कहा- एक्स गर्लफ्रेंड को 50 लाख रुपए दो वरना जेल जाओ
Armaan Kohli Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने फेमस एक्टर अरमान कोहली से कहा है कि या तो वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को 50 लाख रुपए का भुगतान करें या फिर जेल जाएं। ये फैसला साल 2018 में दायर एक हमले के मामले के संबंध में आया है। आपको बता दें कि ये मामला साल 2018 में इस शर्त पर रद्द कर दिया गया था कि अरमान कोहली अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को 50 लाख रुपए का भुगतान करेंगे।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर अरमान कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने अब 2018 के अदालती आदेश को वापस लेने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नीरू रंधावा ने बताया था कि उनके एफआईआर को रद्द कर दिया गया था और अरमान जेल से बाहर निकलने में सक्षम हो गया था, इस बात को भी सामने रखा गया है। इस मामले में जस्टिस एनडब्ल्यू साम्ब्रे और आरएन लड्ढा के हवाले से कहा गया है- या तो अरमान कोहली 50 लाख रुपए का भुगतान करेंगे या हम आदेश वापस ले लेंगे।

अरमान कोहली के खिलाफ हैं ये आरोप
नीरू रंधावा ने साल 2018 में एक शिकायत दर्ज की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि अरमान कोहली ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद उअरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया था और उनके खिलाफ धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और आईपीसी की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप दर्ज किए गए थे।
बहस के दौरान नीरू को अरमान ने दिया था धक्का
पीटीआई की एक रिपोर्ट में नीरू रंधाना की शिकायत के हवाले से कहा गया है कि नीरू और अरमान कोहली पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे। वह मुंबई में सैंट्राक्रूज़ के एक फ्लैट में एक साथ रह रहे थे। दोनों के बीच घर पर ही पैसे को लेकर एक बड़ी बहस हो गई थी। कथित तौर पर, अरमान कोहली ने बहस के दौरान नीरू को जोरदार धक्का दे दिया था और वह सीढ़ियों से गिर गई थीं।
कोर्ट ने अरमान कोहली को दिए ये निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाद में ये मामला रद्द कर दिया गया था और अदालत ने अरमान कोहली से एक हलफनामा दाखिल करने को कहा था कि वह ऐसी घटना दोबारा नहीं दोहराएंगे। इसके अलावा अरमान से नीरू रंधावा को 50 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए भी कहा गया था, जिसे करने में वह असफल रहे। अब कोर्ट ने अरमान को 6 महीने के अंदर टाटा मेमोरियल सेंटर के चिल्ड्रेन ट्रीटमेंट सेंटर और द नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड में लागत के रूप में एक लाख रुपए जमा करने का भी निर्देश दिया है।
अरमान कोहली से जुड़े कानूनी मामले
नीरू रंधावा के मामले से पहले भी अरमान कोहली जेल जा चुके थे। उन्हें 41 शराब की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं साल 2021 में एनसीबी ने उन्हें ड्रग से जुड़े मामले में भी गिरफ्तार किया था। अरमान कोहली कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके हैं। अरमान कोहली टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 7 में भी कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा ले चुके हैं।
इसे भी पढ़ेंः रश्मिका मंदाना के मैनेजर ने की 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी, जानें क्या है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications