दूसरी बार मां बनने जा रहीं Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, 5 साल डेटिंग और एक बेटा...लेकिन नहीं की शादी

Arjun Rampal girlfriend: एक बार फिर एक्टर अर्जुन रामपाल के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने हाल ही में बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया।

Arjun Rampal

Arjun Rampal: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि एक्टर एक बार फिर पापा बनने जा रहे हैं।

वायरल हुआ पोस्ट
एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बेबी बंप के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस थोड़े बहुत कन्फ्यूज भी हैं।

लंबे वक्त से कर रहे डेटिंग
बताते चलें कि अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों इतने लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम एरिक है। और अब एक बार फिर एक्टर के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।

गैब्रिएला ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी शूट की तस्वीरें शेयर की तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता सा लग गया। फैंस को सरप्राइज करते हुए उन्होंने ये तस्वीरें शेयर कीं, तो कंमेंट सेक्शन में रिएक्शन की भरमार होने लगी।

ऑरेंज रंग के गाउन में दिखीं खूबसूरत
तस्वीरों में गैब्रिएला ने ऑरेंज कलर का गाउन पहना हुआ है। दो तस्वीरों में से एक में वे साइड तो दूसरे में फ्रंट पोज देती दिख रही हैं। पोस्ट शेयर होने के बाद से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला पहले ही एक बच्चे के मां-बाप हैं। साल 2019 में दोनों पहली बार माता-पिता बने थे। कपल के बेटे का नाम एरिक रामपाल है।

2018 में हुई पहली पत्नी से तलाक
बताते चलें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने शादी नहीं की। लेकिन दोनों बिना शादी के भी अपने रिश्ते से पूरी तरह से खुश हैं। अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी मेहर जेसिया हैं। साल 1998 में कपल ने शादी की थी। अर्जुन कहा भी करते थे कि बीवी हो तो मेहर जैसी। लेकिन शादी के 20 साल बाद यानी 2018 में दोनों ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+