डेविड बेकहम संग फोटो को लेकर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर, लोग बोले- मलाइका अरोड़ा की हील पहन ली क्या?
Arjun Kapoor David Beckham: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने स्टार फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम के लिए अपने घर पर एक वेलकम पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने शिरकत की थी। पार्टी में सोनम कपूर के कजिन ब्रदर एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। वहीं अर्जुन कपूर का कहना है कि वह डेविड बेकहम के बहुत बड़े फैन हैं। डेविड बेकहम के साथ अर्जुन कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उन फोटोज के चलते एक्टर को ट्रोल भी किया जा रहा है।
अर्जुन कपूर फोटो को लेकर हुए ट्रोल
आपको बता दें कि सोनम कपूर की इस पार्टी में भाई अर्जुन कपूर वने अपने फेवरेट फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाई थीं। इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था लेकिन अब इन फोटोज के लिए यूजर्स एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।

मलाइका और अर्जुन की डेविड के साथ तस्वीर
अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर की पार्टी से तीन तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली फोटो में एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा डेविड बेकहम के साथ पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अर्जुन कपूर कजिन सिस्टर सोनम कपूर और भाई हर्षवर्धन के साथ साथ कुछ दोस्तों को लेकर पोज दे रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में सिर्फ अर्जुन कपूर और डेविड बेकहम कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।
डेविड बेकहम के साथ अर्जुन कपूर ने दिया पोज
इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है- सोनम और आनंद मेरे बचपन के सपने को पूरा करने के लिए थैंक्यू। हालांकि अर्जुन को बिल्कुल नहीं पता था कि ये तस्वीरें शेयर करना उनको भारी पड़ सकता है। दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उस तस्वीर के लिए बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं जिसमें वब डेविड बेकहम के साथ अकेले पोज दे रहे हैं।
हाइट को लेकर अर्जुन कपूर हुए ट्रोल
इस तस्वीर में अर्जुन कपूर फुटबॉलर डेविड से लंबे नजर आ रहे हैं और इसी बात पर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। लोगों का कहना है कि डेविड बेकहम की हाइट 1.83 मीटर है और अर्जुन कपूर की 1.78 मीटर है, तो तस्वीर में अर्जुन लंबे कैसे लग रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो उनका मजाक उड़ाते हुए कहा है कि फोटो क्लिक करवाते हुए अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की हील पहन ली होगी।
अब अर्जुन कपूर ने दी ये सफाई
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद अब इस मामले में अर्जुन कपूर ने सफाई दी है। अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- मैं वास्तव में 183 सेमी का हूं यानी 6 फीट से थोड़ा ज्यादा, इसलिए हम जो कुछ भी पढ़ते हैं उस पर विश्वास न करें। वहीं अर्जुन कपूर के इस बयान के बाद अब लोग उन्हें इस बात पर ट्रोल कर रहे हैं कि वह इतने खाली हैं कि उनके पास हर सवाल का जवाब देने का टाइम है।












Click it and Unblock the Notifications