'एक सच्चा प्यार पाने के लिए...' मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का छलका दर्द, किसका कर रहे इंतजार?

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को फिल्म सिंघम अगेन में खलनायक के रोल में काफी पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर एक्टर ने खूब वाहवाही लूटी थी। अब एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने मुश्किल वक्त को याद किया। एक्टर ने बताया कि पिछले 5 साल में काफी कुछ झेला है।

Masala.com को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, "मैंने लंबे समय तक धैर्य और सम्मान से इंतजार किया है कि मुझे प्यार और सराहना मिले। मुझे लगता है कि मेरी डेब्यू फिल्म को बहुत प्यार मिला था, कहीं न कहीं, मैं उस एहसास को फिर से महसूस करना चाहता था। मैं बस हर दिन को एक साथ ले रहा हूं।'

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि, 'चाहे वह इंटरव्यू में हो या फिर लोग जब मुझे मेरे किरदार के नाम से बुलाते हैं; आप चाहते हैं कि आपको मान्यता मिले। मैं इस दौर का पूरी तरह से आनंद ले रहा हूं। इसमें एक सकारात्मकता, ऊर्जा, उत्साह और सच्चा प्यार है। लेकिन आपको अगली मौकों पर भी मेहनत करनी होती है और जिम्मेदारी से मौके चुनने होते हैं।"

अर्जुन ने यह भी खुलासा किया कि लोग उनकी सराहना करना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, "मैंने हमेशा यह माना है कि मेरे लिए प्यार है। ऐसे लोग हैं जो मेरी सराहना करना चाहते हैं और मेरा समर्थन करना चाहते हैं। मैं इस वक्त उन दर्शकों की बात कर रहा हूं, साथ ही साथ इंडस्ट्री और मीडिया की भी। शायद, यह अच्छाई के बुराई पर जीत की भावना से है कि इस प्यार और समर्थन की लहर आई है। आखिरकार, इस दुनिया में अच्छे लोग हैं जो आपका समर्थन करते हैं। पिछले कुछ साल या पिछले पांच साल मेरे लिए काफी मुश्किल रहे हैं।"

बता दें कि, अर्जुन ने 2012 में फिल्म इशकजादे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने गुंडे, 2 स्टेट्स, फाइंडिंग फन्नी, हाफ गर्लफ्रेंड, पानीपत और संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह सरदार का ग्रैंडसन, भूत पुलिस, एक विलेन रिटर्न्स और कुत्ते का भी हिस्सा रहे हैं।

अर्जुन इस समय अपनी हालिया फिल्म सिंघम अगेन की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें उन्होंने खलनायक डेंजर लंका का किरदार निभाया है। सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्मों के अलावा अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने ऐलान किया था कि उनका मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो चुका है और वह अब सिंगल हैं।

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद कैसा है मलाइका अरोड़ा का हाल? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+