Arjun Kapoor के टैटू की हो रही चर्चा, मलाइका अरोड़ा नहीं बल्कि लिखवाया खास 'शब्द', किससे है कनेक्शन?
Arjun Kapoor New Tattoo: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर नए साल 2024 का कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेशन किया। जहां सभी सेलिब्रिटीज वेकेशन मनाने अपने परिवार और दोस्तों के साथ विदेश घूमने गए। वहीं अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं बल्कि इस साल का वेलकम एक पॉजिटिव सोच के साथ किया।
दरअसल, अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर ने नए साल पर अपने पैर के पिछले हिस्से पर नया टैटू बनवाया है। एक्टर का ये टैटू फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अर्जुन के टैटू में ऐसा क्या स्पेशल है।

अर्जुन कपूर ने मंगलवार को अपने टैटू का वीडियो शेयर किया। जिसमें एक्टर टैटू डिजाइनर से मिलने स्टूडियो जाते हैं और उनसे सजेशन लेते हुए नजर आए। इसके बाद एक्टर अपने पैर के पिछले हिस्से पर टैटू बनवाते हैं। उनके टैटू पर लिखा है 'RISE'। इसी के साथ वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'हम जो थे उसकी राख से ही हम वह बन सकते हैं जो हमें बनना है। #RisingFromTheAshes #Inked #2024'
अर्जुन कपूर का ये टैटू काफी पसंद किया जा रहा है। लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर टैटू की जमकर तारीफ की। अभिषेक बच्चन ने हाथ उठाने वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया। वहीं फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर एक्टर के टैटू की खूब तारीफ की।
बता दें कि, अर्जुन कपूर हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आदित्य रॉय कपूर के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मलाइका अरोड़ा संग शादी को लेकर बड़ा बयान दिया था। एक्टर ने कहा वह इस रिश्ते के भविष्य के बारे में मलाइका के बिना बात अकेले में बात नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। हलांकि अब तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications