Arjun Kapoor Birthday: मलाइका के साथ एक बार फिर रोमांटिक हुए अर्जुन, लेडी लव के साथ शेयर की खास तस्वीरें

अर्जुन कपूर का आज यानी 26 जून को पेरिस में अपनी लवर मलाइका के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मुंबई, 26 जून: अर्जुन कपूर का आज यानी 26 जून को 37 वां जन्मदिन है। इस मौके पर फैंस उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे है। वहं एक्टर इस दिन को और खास मनाने के लिए इन दिनों अपनी लवर मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस पहुंचे हुए हैं। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। स बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

पेरिस में रोमांटिक हुए अर्जुन-मलाइका

पेरिस में रोमांटिक हुए अर्जुन-मलाइका

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज यानी 26 जून को 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वह दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह पेरिस पहुंचे हैं। जहां वह अपनी लेडी लव मलाइको अरोड़ा के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी इस वैकेशन की लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब इस बीच दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीरें

अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम में ये खास तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन इस तस्वीरों में सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद एक दूसरे से क्लोज हैं। वहीं एक तस्वीर में अर्जुन जहां सेल्फी ले रहे हैं तो मलाइका एफिल टावर की तरफ इशारा करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'एफिल गुड, मुझे पता था, मैं करूंगा...।'

फैंस ने किया बर्थडे विश

फैंस ने किया बर्थडे विश

इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस दोनों की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी अर्जुन को हैपी बर्थडे विश कर रहे हैं।

लंबे समय से कर रहे अर्जुन-मलाइका एक दूसरे को डेट

लंबे समय से कर रहे अर्जुन-मलाइका एक दूसरे को डेट

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वह इस बात मानने से साफ इंकार कर देते थे लेकिन अब दोनों सोशल मीडिया हो या फिर कोई इवेंट दोनों प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। दोनों लगातार एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म

वहीं अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन 2' में नजर आने वाले हैं। जो कि, 29 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' और अजय बहल की 'लेडीकिलर' में भी नजर आएंगे। वहीं मलाइका अरोड़ा की बात करें तो फिलहाल उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+